ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासBihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयास

SBI से 12 लाख की लूट, गन पॉइंट पर लेकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

BETTIAH: खबर बेतिया से आ रही है, जहां आज यानी बुधवार की सुबह स्टेट बैंक से 12 लाख रुपए की लूट हो गई। जैसे ही सुबह बैंक खुला पहले से घात लगाए अपराधियों ने हमला बोल दिया। 6 बदमा

SBI से 12 लाख की लूट,  गन पॉइंट पर लेकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
First Bihar
2 मिनट

BETTIAH: खबर बेतिया से आ रही है, जहां आज यानी बुधवार की सुबह स्टेट बैंक से 12 लाख रुपए की लूट हो गई। जैसे ही सुबह बैंक खुला पहले से घात लगाए अपराधियों ने हमला बोल दिया। 6 बदमाश हथियार लेकर बैंक में घुसे और लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना बैरिया थाना क्षेत्र के संत घाट मालाही टोला स्थित भारतीय स्टेट बैंक की है। 




घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ बदमाशों ने पहले से ही बैंक लूटने की प्लानिंग बना रखी थी। बैंक खुलते ही 6 की संख्या में लूटेरे आए और कर्मचारियों को गन पाॅइंट पर ले लिया। बदमाशों ने बड़ी आसानी से इस घटना को अंजाम दिया और पैसे को बैग में भरकर भाग निकले। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। घटना संतघाट स्थित टोला मलाही शाखा की है। घटना को लेकर सर्विस मैनेजर शशिकांत ने बताया कि अपराधी दोनों हाथों में हथियार लेकर बैंक में घुसे और ब्रांच मैनेजर पर बंदूक तान दिया।




लूट की इस घटना से इलाके में दहशत फ़ैल गया है। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी तो एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। बैंक के कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। अपराधियों ने सीसीटीवी का डीवीआर भी नोच लिया और उसे भी अपने साथ ले गए। पुलिस ने कहा है कि जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और बैंक से लुटे गए पैसे भी बरामद कर लिए जाएंगे। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता