ब्रेकिंग
BPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएंBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएं

साथी के साथ घर लौट रहे मजदूर की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार 3 अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

BHAGALPUR: सुल्तानगंज के जयनगर गांव के एमपी भट्टा के समीप शुक्रवार की देर शाम अज्ञात बाइक सवार तीन अपराधियों ने एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा

साथी के साथ घर लौट रहे मजदूर की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार 3 अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: सुल्तानगंज के जयनगर गांव के एमपी भट्टा के समीप शुक्रवार की देर शाम अज्ञात बाइक सवार तीन अपराधियों ने एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। डीएसपी डॉ. गौरव कुमार, थानाध्यक्ष प्रिय रंजन दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। 


मृतक मजदूर की पहचान 55 वर्षीय महेश चौधरी के रूप में हुई है। जो स्व. रामेश्वर चौधरी के बेटे थे। नई सीढ़ी घाट के रहने वाले थे। मजदूरी करने के बाद महेश चौधरी घर लौट रहे थे। तभी अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। 


उस वक्त उनके साथ कैलाश सिंह भी थे। कैलाश सिंह ने बताया कि अज्ञात बाइक सवार तीन अपराधी अचानक आए और गोली मारकर फरार हो गये। घटना की जानकारी परिजनों को दी गयी। जिसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। 


जिसके बाद थानाध्यक्ष प्रिय रंजन, डीएसपी डॉ.गौरव कुमार, दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। डीएसपी गौरव कुमार ने बताया कि घटनास्थल से दो खोखा और एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है| मजदूर महेश चौधरी को गोली मारकर हत्या की गयी है। परिजनों ने घटना का कारण आपसी विवाद बताया। घटना की जांच में पुलिस जुटी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता