ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

ससुरालवालों को जमानत मिलने के बाद महिला ने किया हंगामा, पुलिस जीप रोककर बोली..देवर से ही करूंगी शादी

SASARAM: डीएसपी कार्यालय परिसर में एक महिला ने पुलिस की गाड़ी को रोक जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान महिला पुलिस ने उसे शांत कराया। दरअसल महिला ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रता

ससुरालवालों को जमानत मिलने के बाद महिला ने किया हंगामा, पुलिस जीप रोककर बोली..देवर से ही करूंगी शादी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: डीएसपी कार्यालय परिसर में एक महिला ने पुलिस की गाड़ी को रोक जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान महिला पुलिस ने उसे शांत कराया। दरअसल महिला ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया था। इस मामले में अभियुक्तों को जब कोर्ट से जमानत मिल गयी और और कागजी प्रक्रिया करने के लिए जब पुलिस अभियुक्तों को ले जा रही थी। तभी इसी दौरान अमृता कुमार नामक महिला ने पुलिस की गाड़ी को रोक दिया और हंगामा मचाने लगी। महिला ने अपने देवर से शादी करने की बात कही।     


महिला का कहना है कि वह पति के साथ नहीं बल्कि अपने देवर राकेश के साथ रहना चाहती है उससे शादी करना चाहती है। चीख-चीख कर उसने अपने ससुरालवालों पर यह आरोप लगाया कि उसके बैंक अकाउंट में ससुरालवालों ने 6 लाख रुपये भेज यह कह रहे है कि अब जाकर दूसरी शादी कर लो। महिला का कहना है कि वह दूसरी शादी अपने देवर से ही करेगी।


बता दें कि तिलौथू की रहने वाली अमृता की शादी वर्ष 2018 में डेहरी के करवट बिगहा के पन्नालाल सिंह से हुई थी। शादी के बाद से दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए महिला ने पति समेत ससुरालवालों पर केस दर्ज कराया था। बताया जाता है कि आज जब ससुरालवालों को जमानत मिली तब महिला ने पुलिस की गाड़ी रोक कर हंगामा शुरू कर दिया। बाद में हंगामे को देखते हुए नगर थाना से महिला पुलिस बल को बुलाया गया। नगर थाना की महिला पुलिस ने बलपूर्वक महिला को वहां से हटाया।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता