ब्रेकिंग
पटना नगर निगम टेंडर घोटाला: आज ED के सामने पेश हो सकते हैं IAS आनंद किशोर, 25 लाख रुपये पहुंचाने से लेकर निजी आवास पर काम कराने तक पूछे जाएंगे सवाल✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦पटना नगर निगम टेंडर घोटाला: आज ED के सामने पेश हो सकते हैं IAS आनंद किशोर, 25 लाख रुपये पहुंचाने से लेकर निजी आवास पर काम कराने तक पूछे जाएंगे सवाल✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान

BIHAR CRIME: सासाराम में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

सासाराम के चंद तन पीर पहाड़ के पास युवक मजनू गद्दी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम किया, पुलिस जांच में जुटी है।

BIHAR POLICE
हत्या से सनसनी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BIHAR CRIME: सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद तन पीर पहाड़ के पास सोमवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मजनू गद्दी, निवासी घोसीयान मोहल्ला, आलमगंज, सासाराम के रूप में की गई है, जो पेशे से एक मजदूर था और मकानों में टाइल्स व मार्बल लगाने का काम करता था।


घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए ग्रामीणों ने शव के साथ ओल्ड जीटी रोड से एनएच की ओर जाने वाले मार्ग को चंद तन पहाड़ी के पास पूरी तरह से जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया और पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई।


मौके पर पहुंचे एसपी, स्थिति को संभाला

घटना की सूचना मिलते ही रोहतास एसपी रौशन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और लोगों को शांत कराया। शुरुआती जांच में घटना को दुर्घटना के रूप में पेश करने की कोशिश की गई थी, लेकिन मौके पर एसपी के पहुंचने के बाद छानबीन तेज हुई और स्पष्ट हुआ कि मजनू गद्दी की गोली मारकर हत्या की गई है।


आपराधिक रंजिश की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस को आशंका है कि हत्या के पीछे आपसी रंजिश हो सकती है। हालांकि, हत्या का सही कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। मृतक के चचेरे भाई पप्पू गद्दी ने बताया कि मजनू गद्दी मेहनतकश मजदूर था और परिवार के भरण-पोषण के लिए दिन-रात काम करता था। उन्होंने आशंका जताई कि पुरानी रंजिश के कारण ही उसकी जान ली गई है।


परिवार ने लगाई न्याय की गुहार

शोकसंतप्त परिजनों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।

BIHAR CRIME: सासाराम में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता