ब्रेकिंग
Bihar News : राजगीर-सासाराम में बनेंगे नए रेल पुलिस अनुमंडल, राजेंद्र नगर टर्मिनल समेत 3 नए थाने; बिहार में बड़ा विस्तारBihar News : चार दिन बाद खत्म हुआ ट्रेन संकट! पटना-गया रूट पर आज से परिचालन शुरू, लेकिन रहेगी ये बड़ी पाबंदीबिहार के सरकारी स्कूलों में अब प्लेसमेंट की सुविधा, 12वीं के बाद सीधे नौकरी का मौका; सरकार का बड़ा प्लानBihar CM : नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी बने CM? मुख्यमंत्री ने खुद बताया अंदर का राजबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीBihar News : राजगीर-सासाराम में बनेंगे नए रेल पुलिस अनुमंडल, राजेंद्र नगर टर्मिनल समेत 3 नए थाने; बिहार में बड़ा विस्तारBihar News : चार दिन बाद खत्म हुआ ट्रेन संकट! पटना-गया रूट पर आज से परिचालन शुरू, लेकिन रहेगी ये बड़ी पाबंदीबिहार के सरकारी स्कूलों में अब प्लेसमेंट की सुविधा, 12वीं के बाद सीधे नौकरी का मौका; सरकार का बड़ा प्लानBihar CM : नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी बने CM? मुख्यमंत्री ने खुद बताया अंदर का राजबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारी

सासाराम में युवक की गोली मारकर हत्या, नवादा में भी मारी गोली

DESK: आपसी विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। जबकि एक युवक घायल हो गया है जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं नवादा में भी एक युवक को अपराधियों ने

सासाराम में युवक की गोली मारकर हत्या, नवादा में भी मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: आपसी विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। जबकि एक युवक घायल हो गया है जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं नवादा में भी एक युवक को अपराधियों ने गोली मार दी है। गोली युवक के गर्दन में लगी है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना सूर्यपुरा के अगरेर खुर्द की है जहां नाले का स्लैब टूट जाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिससे गोली राजदेव पासवान को लग गयी जिससे उसकी मौत हो गयी। जबकि संतोष पासवान नामक एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 


जिसे इलाज के लिए बिक्रमगंज के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। हत्या का आरोप गांव के ही राज भूषण पांडेय और उनके साथ आए अन्य लोगों पर लगा है। बताया जाता है कि नाले का स्लैब टूट जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया और इसी विवाद में गोली मारकर राजदेव पासवान की हत्या कर दी गई। 


घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बिक्रमगंज के डीएसपी शशि भूषण सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया। बता दें कि संतोष पासवान के दाहिने पैर में गोली लगी है। घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 


वहीं नवादा में भी एक युवक को अपराधियों ने गोली मार दी है। गोली युवक के गर्दन में लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। आनन फानन में परिजनों ने स्थानीय अस्पताल में उसे भर्ती कराया जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने पावापुरी रेफर कर दिया। युवक की पहचान मिर्जापुर इलाके के रहने वाले आकाश कुमार के रुप में हुई है। फिलहाल नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।   


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता