ब्रेकिंग
जमुई में ITBP जवान का वीडियो वायरल, बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप; आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवादगोपालगंज में भीषण गर्मी का असर, कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल 27 जून तक बंद; DM ने जारी किया आदेशएक विवाह ऐसा भी: पटना में 21 जून को 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, 14 दिव्यांग जोड़े भी होंगे शामिल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे शिरकत सीवान SP पूरन कुमार झा की बहन सपना झा बनीं SDO, BPSC में 201वीं रैंक हासिल कर तीसरे प्रयास में पाई सफलताभरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांगजमुई में ITBP जवान का वीडियो वायरल, बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप; आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवादगोपालगंज में भीषण गर्मी का असर, कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल 27 जून तक बंद; DM ने जारी किया आदेशएक विवाह ऐसा भी: पटना में 21 जून को 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, 14 दिव्यांग जोड़े भी होंगे शामिल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे शिरकत सीवान SP पूरन कुमार झा की बहन सपना झा बनीं SDO, BPSC में 201वीं रैंक हासिल कर तीसरे प्रयास में पाई सफलताभरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

सासाराम में लूट की बड़ी वारदात, फल कारोबारी से 7.85 लाख की लूट

SASARAM: इस वक्त की बड़ी खबर सासाराम से आ रही है जहां एक बार फिर अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बेखौफ बदमाशों ने फल व्यवसायी से 7.85 लाख रुपये लूट लिए और मौ

सासाराम में लूट की बड़ी वारदात, फल कारोबारी से 7.85 लाख की लूट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: इस वक्त की बड़ी खबर सासाराम से आ रही है जहां एक बार फिर अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बेखौफ बदमाशों ने फल व्यवसायी से 7.85 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये। इस घटना से व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। 


लूट की यह घटना डिहरी के सुअरा में हुई है। जहां बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने फल कारोबारी कृष्णा कुमार को निशाना बनाते हुए सात लाख 85 हजार रुपये लूट लिया। फल कारोबारी कृष्णा कुमार फल मंडी से कलेक्शन कर डिहरी से सासाराम की ओर जा रहे थे तभी बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है। पीड़ित फल कारोबारी ने पुलिस के समक्ष पूरी घटना की जानकारी दी। इस घटना से व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। 


सासाराम में लूट की बड़ी वारदात, फल कारोबारी से 7.85 लाख की लूट


घटना के संबंध में पीड़ित कारोबारी ने बताया कि डेहरी से फल सप्लाई कर पैसे का कलेक्शन कर सासाराम लौट रहे थे। तभी डेहरी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सुअरा मोड़ के पास जैसे ही वे पहुंचे पीछे से बाइक सवार दो अपराधी ओवरटेक कर गाड़ी को रुकवाया और हथियार के बल पर कैश से भरा बैग को छिनकर भाग निकले। पीड़ित कारोबारी कृष्ण कुमार के अनुसार बैग में 7 लाख 85 हज़ार रुपये कलेक्शन का पैसा था। सूचना पर घटना -स्थल पर रोहतास एसपी आशीष भारती एवं डेहरी एसडीपीओ विनोद कुमार रावत दल बल के साथ पहुंचे तब मामले की जांच शुरू की गयी। डिहरी एसडीपीओ विनोद कुमार रावत ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

सासाराम में लूट की बड़ी वारदात, फल कारोबारी से 7.85 लाख की लूट

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता