ब्रेकिंग
पटना में दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 400 रुपये के विवाद में ले ली जानBihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हालपटना में दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 400 रुपये के विवाद में ले ली जानBihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल

सासाराम में पारिवारिक विवाद में दादा ने पोते को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

सासाराम के चेनारी थाना क्षेत्र के नारायणा गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान दादा ने अपने पोते को गोली मार दी। घायल युवक को वाराणसी रेफर किया गया है, जबकि पुलिस ने आरोपी को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।

बिहार न्यूज
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: बड़ी खबर सासाराम से आ रही है। जहां रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां पारिवारिक विवाद में दादा ने पोते को गोली मार दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। 


घटना चेनारी थाना क्षेत्र के नारायणा गांव की है, जहां पारिवारिक विवाद में दादा ने अपने ही पोता को गोली मार दी है। घायल पोता मृत्युंजय सिंह को इलाज के लिए पहले तो चेनारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। घायल पोते की स्थिति चिंता से बाहर बताई जा रही है।


घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दादा इंद्रदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक देसी कट्टा, एक राइफल, 10 जिंदा कारतूस, कई गोलियों का छर्रा और खोखा बरामद किया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


एसडीपीओ-1 विप्लव कुमार ने बताया कि पुलिस नेटवर्क कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि दो दिन पहले भी सासाराम के बड्डी के विश्रामपुर गांव में एक पिता ने अपने पुत्र को गोली मार दी थी। इस तरह की वारदात सामने आने से सामाजिक रूप से मामले को लेकर चर्चा तेज है। पारिवारिक विवाद में अपने ही अपनों के दुश्मन बन रहे हैं। इस तरह की घटनाओं एक सभ्य समाज को शोभा नहीं देती। पूरे गांव में इस घटना की चर्चा हो रही है। इस घटना से लोग भी हैरान हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता