ब्रेकिंग
चार दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप✦दिवाली-छठ में घर लौटना होगा आसान… इस रूट से चलेगी दिल्ली-पटना वंदे भारत ट्रेन, यहां पढ़िए टाइमिंग और ठहराव✦VIRAL VIDEO: महिला थाना परिसर में ही महिला की पिटाई... हाथ और चप्पल से मारने का वीडियो वायरल✦ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद इलाके में हड़कंप✦Bihar Crime News: RLM के प्रदेश महासचिव पर ठेकेदार की हत्या की सुपारी देने का आरोप, रंगदारी केस में असगर मियां गिरफ्तार✦चार दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप✦दिवाली-छठ में घर लौटना होगा आसान… इस रूट से चलेगी दिल्ली-पटना वंदे भारत ट्रेन, यहां पढ़िए टाइमिंग और ठहराव✦VIRAL VIDEO: महिला थाना परिसर में ही महिला की पिटाई... हाथ और चप्पल से मारने का वीडियो वायरल✦ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद इलाके में हड़कंप✦Bihar Crime News: RLM के प्रदेश महासचिव पर ठेकेदार की हत्या की सुपारी देने का आरोप, रंगदारी केस में असगर मियां गिरफ्तार

बिहार में दिनदहाड़े ज्वेलरी कारोबारी से 22 लाख के सोना-चांदी की लूट, गन पॉइंट पर बाइक रुकवाई और..

छपरा के तरैया बाजार में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक ज्वेलरी कारोबारी से करीब 22 लाख रुपये के सोना-चांदी के आभूषण, नकदी और मोबाइल लूट लिए। घटना के बाद आक्रोशित व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Bihar Crime News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: छपरा के तरैया बाजार में रविवार सुबह दिनदहाड़े बदमाशों ने एक गोल्ड कारोबारी से करीब 22 लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के आभूषण, नकदी और मोबाइल लूट लिया। घटना के विरोध में आक्रोशित व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।


जानकारी के अनुसार, तरैया बाजार निवासी सत्येंद्र कुमार फरीदपुर मठिया में ‘कंचन ज्वेलर्स’ नामक दुकान चलाते हैं। रविवार सुबह करीब 10 बजे वे बाइक की डिक्की में आभूषण रखकर दुकान जा रहे थे। इसी दौरान रामकोला स्थित बीडीएस कॉलेज के पास पहले से घात लगाए चार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया।


दो अपाचे बाइक पर सवार बदमाशों ने गन पॉइंट पर उनकी बाइक रुकवाई और चाबी छीन ली। इसके बाद अपराधियों ने बाइक की डिक्की से करीब 2 किलोग्राम चांदी, 100 ग्राम सोने के आभूषण, 30 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मोबाइल को करीब 200 मीटर दूर खेत में फेंककर फरार हो गए।


घटना के बाद पीड़ित कारोबारी और स्थानीय स्वर्ण व्यवसायियों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। स्वर्ण व्यवसायी राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि शिकायत दर्ज कराने के लिए तरैया थाना पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें करीब दो घंटे तक बैठाए रखा और कोई त्वरित कार्रवाई नहीं की।


पुलिस के रवैये से नाराज व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने तरैया बाजार में सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक सड़क जाम रहने से यातायात पूरी तरह बाधित रहा और वाहनों की लंबी कतार लग गई।


सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटवाया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता