ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

सीवान में BJP नेता जर्नादन सिंह की हत्या का वीडियो आया सामने, मरने से पहले बताया आरोपी का नाम, अपराधी गिरफ्तार

SIWAN : बिहार में बेलगाम बदमाशों ने बीते बुधवार को सीवान में भाजपा नेता जनार्दन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी. अब सोशल मीडिया पर जर्नादन सिंह की हत्या का वीडियो सामने आया है. म

सीवान में BJP नेता जर्नादन सिंह की हत्या का वीडियो आया सामने, मरने से पहले बताया आरोपी का नाम, अपराधी गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SIWAN : बिहार में बेलगाम बदमाशों ने बीते बुधवार को सीवान में भाजपा नेता जनार्दन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी. अब सोशल मीडिया पर जर्नादन सिंह की हत्या का वीडियो सामने आया है. मरने से पहले कैमरे पर जर्नादन सिंह ने हत्यारे का नाम बताते हुए दिख रहे है. इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने आज हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.


आपको बता दें बेखौफ अपराधियों ने बीते दिन दिनदहाड़े भाजपा नेता को गोली मार दी. जानकारी के अनुसार भाजपा नेता जनार्दन सिंह और PDS दुकानदार को अपराधियों ने सीने में गोली मारी थी. जिनको गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने सीवान सदर अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया. वहीं पटना जाते समय अमनौर के पास जर्नादन ने दम तोड़ दिया था. 


आज उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें भाजपा नेता जनार्दन सिंह अपराधी का नाम बताते दिख रहे है. वीडियो में  जनार्दन सिंह ने दिलीप सिंह और चंदन नाम के व्यक्ति का नाम ले रहे है जिन्होंने उन्हें गोली मारी है. यह वीडियो गोली लगने के बाद हॉस्पिटल ले जाते वक्त का है. वही वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने कारवाई करते हुए अपराधी को पकड़ लिया है.   

टैग्स