ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सारण एसपी डॉ. कुमार आशीष का बड़ा एक्शन, कई थानेदार का किया तबादला

SARAN: सारण के एसपी डॉ. कुमार आशीष ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले के कई थानेदार को इधर से उधर किया है। सारण एसपी ने जिले के 14 थानेदार का तबादला किया है। दरअसल विधि व्यवस्था और

 कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सारण एसपी डॉ. कुमार आशीष का बड़ा एक्शन, कई थानेदार का किया तबादला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: सारण के एसपी डॉ. कुमार आशीष ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले के कई थानेदार को इधर से उधर किया है। सारण एसपी ने जिले के 14 थानेदार का तबादला किया है। दरअसल विधि व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में विफलता के साथ-साथ कई अन्य प्रकार की शिकायतें पुलिस अधीक्षक को मिल रही थी। जिसके बाद एसपी ने बड़ी कार्रवाई की। 


कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सारण एसपी डॉ. कुमार आशीष ने एक साथ जिले के 14 थानेदार का तबादला किया। सभी थानाध्यक्ष को एक थाने से दूसरे थाने और पुलिस केंद्र में भेज दिया है। डोरीगंज थाने के थानाध्यक्ष सुरज कुमार को पुलिस केंद्र भेजा गया है। वही अवतारनगर थाने की थानेदार लक्ष्मी कुमारी को पुलिस केंद्र भेजा गया है। भेल्दी थाने के थानाध्यक्ष अशोक कुमार को भी पुलिस केंद्र भेजा गया है। अमनौर थाने के थानेदार पिन्टु कुमार को पुलिस केंद्र भेजा गया है। 


जनता बाजार थाने के थानाध्यक्ष प्रिती राज को भी पुलिस केंद्र भेज दिया गया है। डेरनी थाना की थानेदार रिंकी कुमार, मकेर थाना के थानेदार योगेन्द्र कुमार को भी पुलिस केंद्र भेजा गया है। जबकि नगर थानेदार राहुल रंजन को डोरीगंज थाना, मकेर थानाध्यक्ष शशिरंजन को अवतारनगर थाना, रिविलगंज थाने के थानेदार संदीप कुमार को भेल्दी थाना, अभियोजना शाखा के थानाध्यक्ष मो. जफरूद्दीन को अमनौर थाना, रिविलगंज थाने की थानाध्यक्ष निर्मला सुमन को जनता बाजार थाना, दाउदपुर की थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी को डेरनी थाना और दिघवारा के थानाध्यक्ष रविरंजन को मकेर थाने का थानेदार बनाया गया है। विधि व्यवस्था में सुधार लाने के लिए एसपी ने यह कदम उठाया है।