ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

निगरानी के हत्थे चढ़ा घूसखोर मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी, 2.20 लाख रुपये रंगे हाथ लेते गिरफ्तार

SARAN: घूस लेने वालों पर आए-दिन कार्रवाई की जाती है लेकिन इसके बावजूद घूसखोर अपनी आदतों से बाज नहीं आते। इस बार सारण के गड़खा प्रखंड के मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी विनोद कुमार

निगरानी के हत्थे चढ़ा घूसखोर मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी, 2.20 लाख रुपये रंगे हाथ लेते गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

SARAN: घूस लेने वालों पर आए-दिन कार्रवाई की जाती है लेकिन इसके बावजूद घूसखोर अपनी आदतों से बाज नहीं आते। इस बार सारण के गड़खा प्रखंड के मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह निगरानी के हत्थे चढ़ गया। विजिलेंस ने 2 लाख 20 हजार रुपये घूस लेते उसे रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। 


मनरेगा की तीन योजनाओं में 10 लाख के बिल के भुगतान के लिए 20 प्रतिशत कमीशन की मांग मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह और रोजगार सेवक मांग रहा था। इस बात की जानकारी उमेश कुमार नामक एक शख्स ने विजिलेंस को दी थी। जिसके बाद विजिलेंस ने एक टीम बनाई और सारण पहुंच आरोपी विनोद कुमार सिंह को 2 लाख 20 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथों दबोचा।