ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

मायके से लौटने को तैयार नहीं हुई पत्नी को पति ने चाकू मारा, साली को भी नहीं छोड़ा

SARAN: शादी में शामिल होने मायके आय़ी पत्नी जब वापस ससुराल लौटने को तैयार नहीं हुई तो पति हैवान बन बैठा. उसने अपनी पत्नी को चाकू से गोद दिया. इस बीच साली ने उसे रोकने की कोशिश की तो

मायके से लौटने को तैयार नहीं हुई पत्नी को पति ने चाकू मारा, साली को भी नहीं छोड़ा
Santosh Singh
3 मिनट

SARAN: शादी में शामिल होने मायके आय़ी पत्नी जब वापस ससुराल लौटने को तैयार नहीं हुई तो पति हैवान बन बैठा. उसने अपनी पत्नी को चाकू से गोद दिया. इस बीच साली ने उसे रोकने की कोशिश की तो साली को भी नहीं छोड़ा. साली पर भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया. पत्नी औऱ साली दोनों ने पुलिस में शिकायत कर पति को गिरफ्तार करने की गुहार लगायी है. 


छपरा शहर में हुई घटना

ये मामला छपरा शहर में भगवान बाजार थाने के बुटी मोड़ मोहल्ले का है. घायल महिला सरस्वती देवी ने भगवान बाजार थाने में FIR दर्ज करायी है. पुलिस ने कहा है कि वह चाकूबाज पति को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है. फिलहाल चाकू से घायल महिला औऱ उसकी बहन को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


शादी में आयी पत्नी वापस नहीं लौट रही थी

दरअसल छपरा के बुट्टी मोड में रहने वाले गणेश राय के घर शादी थी. शादी में शामिल होने के लिए कोपा थाना क्षेत्र के टरमा गांव से सरस्वती देवी अपने पति मुनमुन राय के साथ आयी थी. उसकी शादीशुदा बहन मंजू देवी भी अपने पति के साथ शादी में शामिल होने आयी हुई थी. दो दिन पहले शादी सम्पन्न हो गयी तो मुनमुन राय ने अपनी पत्नी को वापस घर चलने को कहा. लेकिन पत्नी कुछ दिन औऱ रूकने की जिद पर अड़ गयी. इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया.


पुलिस में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के मुताबिक पत्नी से विवाद के दौरान मुनमुन राय हद से ज्यादा उत्तेजित हो गया. उसने अपनी पत्नी पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया. मुनमुन राय का हिंसक तेवर देख कर उसकी साली अंजू देवी ने रोकने की कोशिश की. मुनमुन ने अंजू पर भी चाकू से वार किया. दोनों महिलायें चाकू लगने से घायल हो गयीं. 


पत्नी औऱ साली को चाकू से घायल करने के बाद मुनमुन राय वहां से फरार हो गया. घायल पत्नी ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.