ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं

Bihar Crime News: पुलिस के हत्थे चढ़े लुटेरा गैंग के पांच शातिर बदमाश, लंबे समय से दे रहे थे चकमा

CHHAPRA: सारण पुलिस ने जिले में लगातार हो रही लूट(loot) की वारदातों का उद्भेदन करते हुए अंतर जिला गिरोह के पांच शातिर लुटेरों को हथियार और लूट का माल के साथ गिरफ्तार(arrest) किया ह

Bihar Crime News: पुलिस के हत्थे चढ़े लुटेरा गैंग के पांच शातिर बदमाश, लंबे समय से दे रहे थे चकमा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: सारण पुलिस ने जिले में लगातार हो रही लूट(loot) की वारदातों का उद्भेदन करते हुए अंतर जिला गिरोह के पांच शातिर लुटेरों को हथियार और लूट का माल के साथ गिरफ्तार(arrest) किया है. गिरफ्त में आए लुटेरों ने लंबे समय से पुलिस (bihar police) की नाक में दम कर रखा था.


सदर डीएसपी-1 राज किशोर सिंह ने बताया कि बीते दिन 1 दिसंबर को मुफस्सिल थाना अंतर्गत छुरी छपरा गांव के समीप नेक्सन कार सवार अपराधियों के द्वारा हथियार के बल पर एक ट्रक लूट की घटना को अंजाम दिया गया था. जिसके बाद पुलिस अपराधियों की घरपकड़ के लिए पीछे लगी थी. एसपी डॉक्टर कुमार आशीष के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया था. जिसकी देखरेख में ट्रक लूट मामले का सफल उद्भेदन करते हुए कई लूट कांडों का भी उद्भेदन किया गया है.


उन्होंने बताया कि यह लूटेरा गैंग अंतर जिला गिरोह है लेकिन इसके तार अंतर राज्यीय अपराधियों से भी जुड़ने के संकेत मिले हैं. इस मामले में कुल पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. जिनके पास से लूटी गई ट्रक एवं लूट में प्रयुक्त लाल रंग की नेक्सन कार, एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस एवं डेढ़ किलोग्राम गांजा भी बरामद किया गया है. जिसकी तस्करी यह लोग झारखंड तक करते थे.


गिरफ्तार अपराध कर्मियों में जिले के मढ़ौरा थाना अंतर्गत जगदीशपुर गांव निवासी अजीत सिंह उर्फ राजा, मृत्युंजय सिंह, पटेढी बैज गांव निवासी निखिल कुमार पाठक, युवराज कुमार सिंह एवं भेल्दी थाना क्षेत्र के तरवारा गांव निवासी प्रिंस पांडे उर्फ भुवर शामिल है. 

रिपोर्ट- रमेंद्र कुमार सिंह