ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

दुधमुंहे बच्चे के साथ मां की लाश रेलवे ट्रैक से बरामद, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप

CHAPRA: छपरा में दुधमुंहे बच्चे के साथ मां की लाश रेलवे पटरी से बरामद किया गया है। डुमरिया रेलवे हॉल्ट के पास से शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस फिलह

दुधमुंहे बच्चे के साथ मां की लाश रेलवे ट्रैक से बरामद, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: छपरा में दुधमुंहे बच्चे के साथ मां की लाश रेलवे पटरी से बरामद किया गया है। डुमरिया रेलवे हॉल्ट के पास से शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है। परिजनों का आरोप है कि और दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी के साथ अक्सर मारपीट की जाती थी। मृतका के पिता ने पति और सास पर हत्या का आरोप लगाया है। 


मृतका की पहचान डुमरिया निवासी विक्रम राय की पत्नी प्रियंका के रुप में हुई है। उसके छह माह के बच्चे की लाश भी रेलवे लाइन से मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। प्रियंका के पिता भेल्दी थाना क्षेत्र के जोगनी परसा गाँव निवासी मनोज प्रसाद राय ने बताया कि 28 नवम्बर 2021 को उन्होंने अपनी बेटी प्रियंका की शादी  छपरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डुमरिया गाँव निवासी विक्रम उर्फ विक्की से किया था और अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था लेकिन दामाद विक्की और उसकी माँ उनकी पुत्री को दहेज में और सामान मांगने के लिए दबाव बनाते थे और उनकी बात नहीं मानने पर उसे मारते पीटते थे। 


उनकी बेटी को शारिरीक और मानसिक तौर पर प्रताड़िता किया जाता था। मृतका के परिजनों ने बताया कि दहेज की मांग पूरा नहीं होता देख उसके पति और सास ने मिलकर मां और उसके दुधमुंहे बच्चे की हत्या कर शव को रेलवे लाइन के पास फेंक दिया। हत्या की इस घटना को आत्महत्या में बदल दिया। परिजन ससुरालवालों पर कार्रवाई किये जाने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।