ब्रेकिंग
मुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..मुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..

डॉ. शिवकुमार का कातिल गिरफ्तार, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर दी थी 1 लाख 80 हजार की सुपारी

SARAN : सारण जिले के नयागांव थाने के वाजितपुर निवासी डॉक्टर शिवकुमार सिंह की पानापुर थाना क्षेत्र के रसौली चंवर में 9 जनवरी 2020 को गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. मामले में 11 महीने

डॉ. शिवकुमार का कातिल गिरफ्तार, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर दी थी 1 लाख 80 हजार की सुपारी
First Bihar
3 मिनट

SARAN : सारण जिले के नयागांव थाने के वाजितपुर निवासी डॉक्टर शिवकुमार सिंह की पानापुर थाना क्षेत्र के रसौली चंवर में 9 जनवरी 2020 को गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. मामले में 11 महीने बाद पुलिस ने 1 लाख 80 हजार के सुपारी किलर पानापुर थाना क्षेत्र के सेमराहां निवासी शुकुल राय को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि शुकुल राय भैंस के तबेले में सोया हुआ था उसी समय उसकी गिरफ्तारी की गई है. वहीं अभी उससे पूछताछ जारी है.


बता दें कि पुलिस ने इस हत्याकांड में डॉक्टर की पत्नी प्रियंका देवी और उसके प्रेमी सचिन भास्कर को 2 फरवरी 2020 को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. पुलिस की पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ था कि डॉक्टर की पत्नी प्रियंका देवी और उसके प्रेमी सचिन गुप्ता उर्फ सचिन भास्कर ने ही डॉक्टर के हत्या की साजिश रची थी. पुलिस को दिए बयान में दोनों ने स्वीकार किया था कि दोनों के बीच डेढ़ वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. इस बात की भनक लगने के बाद डॉक्टर शिवकुमार सिंह अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज, मारपीट करते थे. 


एक दिन प्रेम प्रसंग से गुस्साए डॉक्टर ने अपनी पत्नी प्रियंका देवी का बांह काट दिया था. इस घटना के बाद डॉक्टर की पत्नी और उसके प्रेमी सचिन भास्कर ने शिवकुमार सिंह की हत्या की योजना बनाई और 1 लाख 80 हजार रुपए में पानापुर थाना क्षेत्र के सेमराहां के शुकुल राय को हत्या की सुपारी दे दी थी. घटना के सन्दर्भ में पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी. 


इसी बीच प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार को गुप्त सूचना मिली कि चिकित्सक हत्याकांड का अभियुक्त शुकुल राय घर में सोया हुआ है. जिसके बाद उन्होंने SI बच्ची देवी और पुलिस बल के साथ सेमराहां गांव में छापेमारी की. भैंस के तबेला में सुपारी किलर शुकुल राय सोया हुआ था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया. 

टैग्स