ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

छपरा : बहन की विदाई कराने पहुंचे भाई का मर्डर, ससुराल वालों ने पिता को भी चाकू से गोदा

CHHAPRA : बिहार में इन दिनों अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. छपरा से एक ऐसी वारदात सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. बहन की विदाई कराने पहुंचे भाई का ससुराल वालों ने

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

CHHAPRA : बिहार में इन दिनों अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. छपरा से एक ऐसी वारदात सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. बहन की विदाई कराने पहुंचे भाई का ससुराल वालों ने मर्डर कर दिया. लड़की के ससुराल वालों ने उसके पिता को भी चाकू से गोद दिया. जख्मी पिता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


छपरा : बहन की विदाई कराने पहुंचे भाई का मर्डर, ससुराल वालों ने पिता को भी चाकू से गोदा


वारदात जिले के भगवान बाजार थाना इलाके के गरहीतीर मोहल्ले की है. जहां ससुराल में बेटी की विदाई कराने पहुंचे पिता और उसके भाई पर ससुराल वालों ने हमला बोल दिया. इस घटना में भाई की मौत हो गई. जबकि लड़की के पिता अभी भी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक रिवीलगंज के सिताब दियारा निवासी रामस्नेही राय अपनी बेटी के साथ घरेलू हिंसा की खबर सुनकर बेटी से मिलने पहुंचे थे. जहां बेटी के ससुराल वालों ने हमला बोल दिया. अचानक हुए हमले में रामस्नेही राय जख्मी हो गए जबकि उनके पुत्र जितेंद्र राय चाकू की लगने से मौत हो गई. पिता गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है.  

मृतक की मां सुनैना देवी ने बताया कि उनका दामाद बाहर काम करता है. उसकी गैर मौजूदगी में देवर और ससुराल के अन्य सदस्य लगातार उसे प्रताड़ित करते थे. जिसकी खबर आज उसने अपने पिता को दी. इसके बाद सभी लोग बेटी से मिलने उसके ससुराल पहुंचे थे जहां पहले से तैयारी में बैठे देवर और अन्य लोगों ने चाकू से हमला कर दिया. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. टाउन डीएसपी अजय कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. घटना की छानबीन की जा रही है. सभी आरोपी घर छोड़कर भाग गए हैं. पुलिस उनके ठिकानों के बारे में पता लगा रही है.