ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

छपरा में एक शख्स का मर्डर, अपराधियों ने चाक़ू से गोदकर रेलवे ट्रैक पर फेंकी लाश

SARAN : बिहार के सारण जिले से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां रेलवे ट्रैक के पास एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी मच गई. खून से लथपथ शव को देखकर ऐसा साफ़ अंदाजा लगाया जा सकता था

छपरा में एक शख्स का मर्डर, अपराधियों ने चाक़ू से गोदकर रेलवे ट्रैक पर फेंकी लाश
First Bihar
2 मिनट

SARAN : बिहार के सारण जिले से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां रेलवे ट्रैक के पास एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी मच गई. खून से लथपथ शव को देखकर ऐसा साफ़ अंदाजा लगाया जा सकता था कि अपराधियों ने उसकी चाक़ू से गोदकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी है. इतना ही नहीं जब अधेड़ का शव बरामद हुआ तो वह अर्धनग्न अवस्था में था. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. 


मामला छपरा के रिविलगंज थाना इलाके का है जहां रेलवे ट्रैक के पास एक अधेड़ का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है. मृतक की पहचान दाउदपुर निवासी मोइनुद्दीन मियां (48) के रूप में की गई है. मामले की सूचना पर पहुंची रिविलगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिय भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है. 


पुलिस के अनुसार, मोइनुद्दीन मियां की हत्या के बाद उसके ट्रेन से कटने का रूप देने और साक्ष्य छुपाने के लिए शव को रेलवे लाइन पर ऐसे रख दिया, उस हत्या के बाद उस पटरी से कोई ट्रेन गुजरी ही नहीं. कोरोना काल के कारण अनेक ट्रेनें निरस्त चल रही है. ऐसी स्थिति में रेलवे ट्रैक पर पड़े हुए शव एवं चारों तरफ फैले खून के धब्बों को देखकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. 

टैग्स