ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

Chhapra Crime News: युवकों को नशा करने से रोकना पति-पत्नी को पड़ा भारी, नशेड़ी लड़कों ने तलवार से वार कर दंपति को किया घायल

CHHAPRA: छपरा में मंदिर के पास नशा करने से लड़कों को रोकना एक पति-पत्नी को काफी भारी पड़ गया। नशेड़ी लड़कों ने तलवार से वार कर दोनों पति-पत्नी को बुरी तरह से घायल कर दिया। दोनों को

Chhapra Crime News: युवकों को नशा करने से रोकना पति-पत्नी को पड़ा भारी, नशेड़ी लड़कों ने तलवार से वार कर दंपति को किया घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: छपरा में मंदिर के पास नशा करने से लड़कों को रोकना एक पति-पत्नी को काफी भारी पड़ गया। नशेड़ी लड़कों ने तलवार से वार कर दोनों पति-पत्नी को बुरी तरह से घायल कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


दरअसल, बनियापुर थाना अंतर्गत जहांगीरपुर में मंदिर के पास कुछ लड़के गांजा पी रहे थे। जब गांव के ही रहने वाले तारकेश्वर महतो और उनकी पत्नी चिंता देवी की नजर नशेड़ी लड़को पर पड़ी तो उन्होंने मंदिर के पास नशा करने से उन्हें रोकने की कोशिश की। इस बात से नाराज नशेड़ी युवकों ने दोनों पर तलवार से हमला बोल दिया।


घायल तारकेश्वर महतो के भतीजे राज किशोर प्रसाद ने बताया कि गांव के काली मंदिर के पास नशेड़ी भीड़ लगाकर गांजा पीते हैं। मना करने पर उन्होंने हमला कर दिया। जिसके बाद गांव के लोग दोनों को बनियापुर रेफरल अस्पताल ले गए, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।