ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

छपरा में मौत पर बवाल: ट्रक समेत 4 गाड़ियों को किया आग के हवाले, हंगामा देख हार्ट अटैक से महिला की हुई मौत

CHAPRA: छपरा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां मुखिया पति की पिटाई से एक युवक की मौत के बाद गुस्साएं लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। आक्रोशित लोगों ने सिधरिया टोला स्थित मुखिया के घ

छपरा में मौत पर बवाल: ट्रक समेत 4 गाड़ियों को किया आग के हवाले, हंगामा देख हार्ट अटैक से महिला की हुई मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: छपरा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां मुखिया पति की पिटाई से एक युवक की मौत के बाद गुस्साएं लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। आक्रोशित लोगों ने सिधरिया टोला स्थित मुखिया के घर और पॉल्ट्री फॉर्म में आग लगा दी। इस दौरान वहां लगे एक ट्रक और 4 गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया। 


इस दौरान गाड़ियां धू-धूकर जलने लगी जिसे देख एक महिला को हार्ट अटैक हुआ जिसके बाद उनकी मौत हो गयी। वही इस दौरान एक पुलिस कर्मी का सिर फट गया। जिसे अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आक्रोशितों को शांत कराने में जुटी है। 


घटना छपरा के मांझी प्रखंड के मुबारकपुर गांव की है। जहां मुखिया पति ने एक युवक को ऐसा पीटा कि उसकी मौत हो गयी। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से गुस्साएं लोगों ने मुखिया के घर में आग लगा दिया और इस दौरान मांझी थाने का भी घेराव किया। ग्रामीणों का कहना था कि यदि गिरफ्तारी नहीं होगी तो इसका अंजाम बुरा होगा। 


ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि पुलिस पूरी तरह से आरोपी को बचाने में लगी है। आरोपियों की मदद करने में दो विधायक और एक मंत्री का नाम भी सामने आया है। मुबारकपुर गांव में इस घटना को लेकर तनाव का माहौल है। हालांकि स्थिति नियंत्रण में है। भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती वहां कर दी गयी है।

टैग्स