ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

छपरा में आभूषण कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या, घर से बुलाकर अपराधियों ने मारा

CHAPRA: छपरा में एक सर्राफा कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के साहेबगंज बुटन बाड़ी निवासी 22 वर्षीय योगेन्द्र सोनी के रूप में हुई है। घटन

छपरा में आभूषण कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या, घर से बुलाकर अपराधियों ने मारा
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

CHAPRA: छपरा में एक सर्राफा कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के साहेबगंज बुटन बाड़ी निवासी 22 वर्षीय योगेन्द्र सोनी के रूप में हुई है। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का हाल बेहाल है। 


बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के सोनारपट्टी चौक पर योगेंद्र की आभूषण की दुकान है। जहां किसी बात को लेकर कुछ युवकों के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद स्थानीय दुकानदारों की पहल पर मामले को सुलझा दिया गया। जिसके बाद आभूषण कारोबारी योगेंद्र घर चला गया। 


घर पहुंचने के बाद उसे किसी ने फोन किया और सोनार पट्टी चौक बुलाया। जहां पहुंचने पर अपराधियों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजा और मामले की छानबीन शुरू की।  

टैग्स