ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

बिहार में शराब के लिए हत्या! दारू पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो शराबी बेटे ने उतार दी पिता की गर्दन

CHHAPRA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब के शौकीन लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराब के लिए वे अपनों का खून बहाने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं। पिता

बिहार में शराब के लिए हत्या! दारू पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो शराबी बेटे ने उतार दी पिता की गर्दन
Mukesh Srivastava
3 मिनट

CHHAPRA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब के शौकीन लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराब के लिए वे अपनों का खून बहाने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं। पिता द्वारा शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर छपरा में एक शराबी बेटे ने चाकू से वार कर अपने ही पिता की जान ले ली। घटना सोनपुर पहलेजा ओपी क्षेत्र के सैदपुर गांव की है।


मृतक शख्स की पहचान सैदपुर गांव निवाली 50 वर्षीय खखुनु साह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि खखुनु साह नाश्ते की दुकान चलाकर अपना औप अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। खखुनु साह का बेटा दीपक दूसरे प्रदेश में रहकर कुछ काम धंधा करता है। कुछ महीने पहले ही वह गांव आया था। दीपक को शराब की बुरी लत लगी हुई थी। दीपक शराब पीने के लिए अपने पिता खखुवु साह से अक्सर पैसे मांगा करता था और जब वे पैसे नहीं देते तो वह उनसे झगड़ा करने लगता था।


रविवार की शाम भी दीपक अपने पिता खखुनु साह से शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था और जब उन्होंने पैसे देने से साफ मना कर दिया तो आरोपी बेटे के माथे पर खून सवार हो गया और उसने परिवार के लोगों के सामने ही अपने पिता की चाकू से गर्दन उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा अपनी पत्नी के साथ घर से फरार हो गया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।


आनन फानन में खून से लथपथ खखुनु साह को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देख पीएमसीएच रेफर कर दिया लेकिन पीएमसीएच पहुंचने से पहले ही खखुनु साह ने दम तोड़ दिया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।