ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार: छात्र की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या, मामा के साथ शादी समारोह में गया था चंदन

CHHAPRA: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी एक के बाद एक हत्या की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला छपरा से सामने आया है, जहां बदमाशों नो शादी समारोह में शा

बिहार: छात्र की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या, मामा के साथ शादी समारोह में गया था चंदन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी एक के बाद एक हत्या की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला छपरा से सामने आया है, जहां बदमाशों नो शादी समारोह में शामिल होने गए एक छात्र को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा तेलपा मोहल्ला की है।


मृतक छात्र की पहचान भेल्दी थाना क्षेत्र के तकिया गांव निवासी संजय राय के 25 वर्षीय बेटे चंदन कुमार राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चंदन अपने मामा के घर पर रहता था और स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। चंदन अपने मामा कामेश्वर राय और मनोज राय के साथ बड़ा तेलपा मोहल्ले में एक शादी समारोह में गया था।


बारात लड़की के दरवाजे पर लगने के बाद जयमाला का रस्म हो रहा था, इसके बात से चंदन वहां से लापता हो गया।  चंदन के दोनों मामा और सगे संबंधी रातभर चंदन को तलाश करते रहे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसी बीच पुलिस को खबर मिली कि नगर थाना अंतर्गत भिखारी ठाकुर चौक के पास गड्ढे में हत्या कर एक युवक का शव फेंका गया है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और चंदन के शव को देखकर उनके पैरों तले से जमीन खीसक गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।