ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव! घर में घुसकर बुजुर्ग तांत्रिक की गोली मारकर ले ली जान

CHHAPRA: खबर छपरा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक तांत्रिक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। बुजुर्ग तांत्रिक अपने घर में सो रहा

बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव! घर में घुसकर बुजुर्ग तांत्रिक की गोली मारकर ले ली जान
Mukesh Srivastava
3 मिनट

CHHAPRA: खबर छपरा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक तांत्रिक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। बुजुर्ग तांत्रिक अपने घर में सो रहा था, तभी बदमाशों ने घर में घुसकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना परसा थाना क्षेत्र के अंजनी बाजार की है।


मृतक की पहचान अंजनी बाजार निवासी 80 वर्षीय गणिनाथ साह के रूप में हुई है, जो झाड़फूंक का काम किया करता था। बताया जा रहा है कि गणिनाथ साह शनिवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो रहा था, तभी बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और बाबा-बाबा आवाज लगाकर गणिनाथ को बुलाया। इसी दौरान एक बदमाश बुजुर्ग तांत्रिक के कमरे में घुसा और तांत्रित के सीने में गोली दाग दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।


गोली की आवाज सुनकर घर के लोग गणिनाथ के कमरे में पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।


ग्रामीणों के मुताबिक, मृतक गणिनाथ साह झाड़-फूंक का काम करता था। उसने दो शादियां की हैं। छोटी बेटी ने दूसरे धर्म के युवक से शादी की है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस घटना के विरोध में दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर रखी हैं और घटना को लेकर आक्रोश जताया है।