ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव, डायग्नोसिटक सेंटर में घुसकर लूट लिए लाखों रुपए

CHHAPRA: बड़ी खबर छपरा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक डायग्नोसिटक सेंटर में जमकर लूटपाट की है। बदमाशों ने डायग्नोसिटक सेंटर के सभी कर्मियों को बंधक बना लिया और करीब 6 लाख रु

बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव, डायग्नोसिटक सेंटर में घुसकर लूट लिए लाखों रुपए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: बड़ी खबर छपरा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक डायग्नोसिटक सेंटर में जमकर लूटपाट की है। बदमाशों ने डायग्नोसिटक सेंटर के सभी कर्मियों को बंधक बना लिया और करीब 6 लाख रुपए और कर्मियों के गहने लूटकर फरार हो गए। घटना नगर थाना क्षेत्र के श्रीनंदन पथ पर राजेंद्र सरोवर के पास की है।


बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात सभी कर्मचारी काम खत्म करने के बाद खाना खाने बैठे ही थे कि नकाबपोश पांच अपराधी सेंटर में घुस गए और कर्मी जबतक कुछ समझ पाते अपराधियों ने हथियार निकाल लिया और सभी के साथ मारपीट शुरू कर दी और तोड़फोड़ करने लगे। इसके बाद बदमाशों ने सभी कर्मियों को बंधक बनाकर जमकर लूटपाट की।


 इस दौरान बदमाशों ने कई मोबाइल व कंप्यूटर डेस्कटॉप को क्षतिग्रस्त कर दिया। बगमाशों ने कर्मचारियों के पॉकेट में रखें रुपये और जिन लोगों ने सोने का चेन पहन रखी थी उनसे छीन लिया और करीब 6 लाख रुपए कैश लूटकर वहां से फरार हो गए। जाते जाते बदमाशों ने बाहर से मुख्य दरवाजा बंद कर दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। केंद्र पर लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है।