ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

छपरा में सरेआम युवक का मर्डर, विवाद सुलझाने गए शख्स की गोली मारकर हत्या

CHHAPRA : बिहार के छपरा में बदमाशों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी है. डीही गांव में भूमि विवाद में युवक की हत्या करने की बात सामने आ रही है. इस मामले में 9 लोगों पर एफआ

छपरा में सरेआम युवक का मर्डर, विवाद सुलझाने गए शख्स की गोली मारकर हत्या
First Bihar
2 मिनट

CHHAPRA : बिहार के छपरा में बदमाशों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी है. डीही गांव में भूमि विवाद में युवक की हत्या करने की बात सामने आ रही है. इस मामले में 9 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है. छपरा पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना छपरा जिले के मेकर अंतगर्त डीही गांव की है. यहां भूमि विवाद में युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. मृतक की पहचान दिवेश कुमार के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि डीही गांव के रहने वाले अवधेश राय का बेटा अंशु कुमार उर्फ डोमन राय ने इसे फोन कर डीही शिव मंदिर विवाद सुलझाने के लिए बुलाया था. जब ये लोग मंदिर के पास पहुंचे तो इन्होंने देखा कि वहां पर अवधेश राय का बेटा अंशु डीही निवासी भरत राय समेत कई लोगों के साथ वहां मौजूद था. 


मंदिर पहुंचते ही उन लोगों ने लड़ाई शुरू कर दी. वहां मौजूद चार लोगों के पास पिस्टल था. इसी क्रम में भरत राय द्वारा पिस्टल से दिवेश कुमार को गोली मार दिया दी, जिससे दिवेश की मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद सभी वहां से फरार हो गए.


प्राथमिकी में मृतक के परिजनों ने बताया है कि भरत राय से विवाद था. वहीं मृतक के पिता ने चौकीदार अवधेश राय पर घटना का संयंत्र रचने की आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष राजेश प्रसाद ने कहा कि घटना को लेकर शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राथमिकी के आधार पर पुलिस कानूनी करवाई करते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है.