ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: घर में घुसकर महिला की हत्या, चार अपराधियों ने गोलियों से भूना

CHHAPRA : बिहार में लॉकडाउन लागू होने के बावजूद भी आपराधिक घटनाएं बड़ी तेजी से बढ़ रही हैं. खासकर सारण जिले में बदमाश बेलगाम हो गए हैं. अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया

बिहार: घर में घुसकर महिला की हत्या, चार अपराधियों ने गोलियों से भूना
First Bihar
2 मिनट

CHHAPRA : बिहार में लॉकडाउन लागू होने के बावजूद भी आपराधिक घटनाएं बड़ी तेजी से बढ़ रही हैं. खासकर सारण जिले में बदमाश बेलगाम हो गए हैं. अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. लूट के दौरान उन्होंने एक महिला को गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात छपरा जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र की है, जहां लमहारी गांव में अपराधियों ने लूटपाट के दौरान एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक महिला की पहचान लमहारी गांव के रहने वाले वकील मियां की बहू रेशमा खातून (28) के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि चार की संख्या में आये अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है.


इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल लाया गया है. उधर मृतक महिला के भाई राजा अंसारी ने बहन की हत्या का जिम्मेदार उसके पति को ही ठहराया. राजा ने दाउदपुर थाना में बहनोई और उसके साथियों के ऊपर केस कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने रेशमा खातून के पति मुर्तुजा अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

टैग्स