ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

छपरा में अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली, बेखौफ होकर घर के दरवाजे पर किया शूट

CHHAPRA : बिहार में आये दिन अपराधी बड़ी वारदात को अंजाम देकर आसानी से निकल जा रहे हैं. ताजा मामला बिहार के सारण जिले का है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी है. इस

छपरा में अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली, बेखौफ होकर घर के दरवाजे पर किया शूट
First Bihar
2 मिनट

CHHAPRA : बिहार में आये दिन अपराधी बड़ी वारदात को अंजाम देकर आसानी से निकल जा रहे हैं. ताजा मामला बिहार के सारण जिले का है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना छपरा के गौरा पुलिस आउट पोस्ट क्षेत्र की है, जहां अपराधियो ने एक व्यक्ति को गोली मार दी है. गोली लगने के कारण युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. घायल युवक की पहचान मंझवलिया गांव के रहने वाले मनोज कुमार के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि मनोज कुमार अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था. इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधी वहां पहुंचे और मनोज कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया.


जख्मी युवक के परिजन उसे इलाज के लिए नगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसकी स्थिति गम्भीर देखते हुए उसे छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

टैग्स