ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

बिहार : बारात में चाकू घोंपकर युवक की हत्या, आधा दर्जन लोग जख्मी

SARAN : बिहार के सारण जिले से बारात में चाकूबाजी का मामला सामने आया है. इस घटना में जहां एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई वहीं करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे है

बिहार : बारात में चाकू घोंपकर युवक की हत्या, आधा दर्जन लोग जख्मी
First Bihar
3 मिनट

SARAN : बिहार के सारण जिले से बारात में चाकूबाजी का मामला सामने आया है. इस घटना में जहां एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई वहीं करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. आनन फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी की स्थिति नाजुक बनी हुई है. इधर, इस घटना के बाद से घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. 


घटना कुमना गांव की है. मृतक कोपा थाना क्षेत्र के कुमना गांव निवासी नजीर मियां का 26 वर्षीय पुत्र अफरोज अली बताया गया है. वहीं घायलों में मोहम्मद दारोग़ा मियां का पुत्र रफीक अली एवं अजमेर अली, मोहम्मद शागिर का पुत्र साहेब अली, सफीक अली एवं सेराज अली शामिल है. ग्रामीणों के मुताबिक पूर्व के विवाद में चाकूबाजी हुई है. इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. 


चाकूबाजी में दूसरे पक्ष से मोगल मियां भी घायल बताया जा रहा है जिसका इलाज छपरा सदर अस्पताल में कराया गया. वहीं इलाज के बाद कोपा थाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि कुमना गांव में मोहम्मद बशीर मियां के बेटी की बारात आई थी. उस समय उनके सभी रिश्तेदार बारातियों की आवभगत में लगे हुए थे. इसके बाद शादी की रस्में चल रही थी. इसी बीच मोगल मियां की तरफ से दर्जन भर लोग पारंपरिक हथियारों से लैस होकर पहुंचे और अफरोज अली सहित अन्य लोगों पर अचानक हमला बोल दिया.


वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोपा थाना पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है. इस मामले में सदर एसडीपीओ मुनेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर कोपा में बरात के दौरान अफरोज अली की चाकू गोदकर हत्या की गई है. इस मामले में वे खुद मामले की जांच कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस मामले में फिलहाल चार पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. जिसमें नामजद अभियुक्त भी शामिल है. 

टैग्स