ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे शराब तस्कर, छपरा में फिर 35 लाख रुपये की शराब जब्त

CHAPRA: शराब तस्करों पर आए दिन कार्रवाई की जा रही है लेकिन वे अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराब की तस्करी लोग बेखौफ कर रहे है। शराब तस्कर कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। होली क

अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे शराब तस्कर, छपरा में फिर 35 लाख रुपये की शराब जब्त
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

CHAPRA: शराब तस्करों पर आए दिन कार्रवाई की जा रही है लेकिन वे अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराब की तस्करी लोग बेखौफ कर रहे है। शराब तस्कर कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। होली को लेकर शराब तस्करों ने शराब की बड़ी खेप मंगवाई थी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कंटेनर को जब्त कर लिया। पुलिस ने एक बार फिर 35 लाख का शराब जब्त किया है.


मामला छपरा का है जहां कार्गो कंपनी के आड़ में शराब की तस्करी की जा रही थी। जहां शराब तस्कर फर्जी बिल्टी बनाकर हरियाणा से बिहार में शराब की तस्करी कर रहा था। छपरा के मांझी बॉर्डर चेकपोस्ट पर कंटेनर को जब्त किया गया है। कंटेनर के साथ चालक भी गिरफ्तार किया गया है। हैंड हेल्ड स्कैनर के माध्यम से शराब की बड़ी खेप बरामद किया है।


शराब सील बंद कंटेनर में हरियाणा से छिपाकर बिहार लाया जा रहा था। पुलिस और मध्य निषेध विभाग को भ्रमित करने के लिए कंटेनर के भीतर प्लास्टिक रैपर और कार्टून का जस्ता लदा हुआ था। शुक्रवार को 12 बजे मांझी चेकपोस्ट से गुजरने के दौरान सकैनर के माध्यम से पकड़ में आया। भारी मात्रा में शराब की जब्ती एएलटीएफ और मद्य निषेध विभाग की बड़ी सफलता मानी जा रही है।


शराब की बड़ी खेप पकड़े जाने की जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक रजनीश ने बताया कि होली के मद्देनजर मद्य निषेध विभाग और एअलटीएफ के संयुक्त कार्रवाई में शराब का बड़ा खेप पकड़ा गया है। ट्रांपोर्ट कंपनी के नाम पर हरियाणा से बिहार के छपरा में भारी मात्रा में शराब का खेप जब्त किया गया है। जब्त शराब का मात्रा 261 कार्टून है ।


जिसका बाजार मूल्य 35 लाख के आसपास बताया जा रहा है। पुलिस और मद्य निषेध विभाग द्वारा गहनता से जांच करते हुए। पूरे रैकेट में शामिल सभी लोगो की गिरफ्तारी के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। शराब का खेप होली के लिए बिहार मंगाया जा रहा था।


गौरतलब हो कि कार्गो और ट्रांपोर्ट के नाम पर लुधियाना से सिलीगुड़ी के लिए पैकिंग किये जाने वाला रैपर और कार्टून का जस्ता का बिल्टी बनाकर पूरे कंटेनर को सीलबंद किया गया है। रैपर और कार्टून के जस्ता के अंदर भारी मात्रा में शराब छिपाकर रखा गया था। इससे पूर्व में भी इसी तरह का एक खेप पकड़ा गया था। शराब तस्कर के चालाकी पर मद्य निषेध विभाग के हैंड हेल्ड स्कैनर के पकड़ में आ गया।