ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

पिस्टल के बल पर 4.5 लाख की लूट, बाइक की चाबी और मोबाइल भी ले गए अपराधी

SARAN : जिले के तरैया थाना इलाके में अपराधियों ने लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. बुधवार की देर शाम पिस्टल के बल पर अपराधी सीएसपी संचालक से 4.5 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए

पिस्टल के बल पर 4.5 लाख की लूट, बाइक की चाबी और मोबाइल भी ले गए अपराधी
First Bihar
2 मिनट

SARAN : जिले के तरैया थाना इलाके में अपराधियों ने लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. बुधवार की देर शाम पिस्टल के बल पर अपराधी सीएसपी संचालक से 4.5 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. बाइक को ओवरटेक कर अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. बदमाश मोबाइल और बाइक की चाबी भी लेकर फरार हो गए हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.


घटना सारण जिले के तरैया थाना इलाके की है, जहां बुधवार की देर शाम देवरिया गांव में स्टेट बैंक के सीएसपी संचालक अजय कुमार सिंह से अपराधी साढ़े चार लाख रुपए लूटकर फरार हो गए. पीड़ित सीएसपी संचालक अजय कुमार सिंह ने बताया कि बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. उन्होंने बताया कि वह स्टेट बैंक के मुख्य शाखा तरैया से पैसे लेकर बाइक से जा रहे थे. इस दौरान बदमाशों ने उनका पीछा किया और देवरिया स्थित चंद्रकांता पेट्रोल पंप के पहले उनकी बाइक को धक्का मारकर गिराने की कोशिश की. 


पिस्टल के बल पर 4.5 लाख की लूट, बाइक की चाबी और मोबाइल भी ले गए अपराधी


सीएसपी संचालक की बाइक ओवरटेक कर उनसे हथियार के बल पर रुपए और मोबाइल लूट लिए. जाते-जाते अपराधी बाइक की चाबी भी लेते गए. सूचना पाकर तरैया थाना की पुलिस समेत डीएसपी मढ़ौरा स्टेट बैंक तरैया पहुंचे. पुलिस सीसीटीवी कैमरा के फुटेज की जांच कर रही है. डीएसपी इंद्रजीत बैठा भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं. मामले की छानबीन की जा रही है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें