ब्रेकिंग
‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएंजेल में युवक की मौत के बाद परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, जेल अधीक्षक पर कार्रवाई और मृतक के आश्रित को नौकरी और मुआवजे की मांगSuccess Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जान‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएंजेल में युवक की मौत के बाद परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, जेल अधीक्षक पर कार्रवाई और मृतक के आश्रित को नौकरी और मुआवजे की मांगSuccess Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जान

शराबबंदी वाले बिहार में करोड़ों का शराब बरामद, 4 तस्कर भी गिरफ्तार

JEHANABAD: बिहार में 7 साल से शराबबंदी है इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। यही कारण है कि आए दिन शराब पीने और बेचने वाले पकड़े जा रहे हैं। शराबबंदी वाले राज्य में

शराबबंदी वाले बिहार में करोड़ों का शराब बरामद, 4 तस्कर भी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JEHANABAD: बिहार में 7 साल से शराबबंदी है इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। यही कारण है कि आए दिन शराब पीने और बेचने वाले पकड़े जा रहे हैं। शराबबंदी वाले राज्य में आज भी शराब की बड़ी खेप जब्त की जा रही है। ताजा मामला जहानाबाद का है जहां करोड़ों रुपये का शराब पुलिस ने बरामद किया है। वही चार शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।


बिहार में जहानाबाद जिले के टेहटा थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया  कि गुप्त सूचना मिली थी कि तीन ट्रक  से पंजाब और हरियाणा निर्मित विदेशी शराब की खेप टेहटा थाना क्षेत्र के बाईपास से होकर जाने वाली है। इस सूचना के आधार पर जहानाबाद की पुलिस ने टेहटा  थाना पुलिस की सहायता से वाहन जांच प्रारंभ की।


इस दौरान तीन ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। सूत्रों ने बताया कि बरामद शराब की कीमत एक करोड़ रूपए से अधिक है। इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद शराब बिहार के हाजीपुर ले जाई जा रही थी। 


जहानाबाद एसपी दीपक रंजन ने बताया कि यह पुलिस की बड़ी कामयाबी है। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि इसके पीछे जिस गिरोह का हाथ है उसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। बता दें कि हाल के दिनों में जहानाबाद पटना रोड पर जिले के टेहटा थाना क्षेत्रों में यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है इसके पहले भी टेहटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हजारों लीटर शराब बरामद किया था।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता