ब्रेकिंग
जमुई में ITBP जवान का वीडियो वायरल, बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप; आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवादगोपालगंज में भीषण गर्मी का असर, कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल 27 जून तक बंद; DM ने जारी किया आदेशएक विवाह ऐसा भी: पटना में 21 जून को 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, 14 दिव्यांग जोड़े भी होंगे शामिल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे शिरकत सीवान SP पूरन कुमार झा की बहन सपना झा बनीं SDO, BPSC में 201वीं रैंक हासिल कर तीसरे प्रयास में पाई सफलताभरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांगजमुई में ITBP जवान का वीडियो वायरल, बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप; आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवादगोपालगंज में भीषण गर्मी का असर, कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल 27 जून तक बंद; DM ने जारी किया आदेशएक विवाह ऐसा भी: पटना में 21 जून को 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, 14 दिव्यांग जोड़े भी होंगे शामिल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे शिरकत सीवान SP पूरन कुमार झा की बहन सपना झा बनीं SDO, BPSC में 201वीं रैंक हासिल कर तीसरे प्रयास में पाई सफलताभरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

शराबबंदी वाले बिहार में ऐसा भी होता है: उपर बैगन का हरा-भरा खेत और जमीन के नीचे दारू का भंडार

SASARAM: शराबबंदी वाले बिहार में जहां ढूंढों वहां शराब मिल जा रही है। घरों से लेकर गाड़ियों में तो हर रोज, हर शहर में शराब मिल जा रही है। अब जमीन के नीचे भी दारू का भंडार पाया

शराबबंदी वाले बिहार में ऐसा भी होता है: उपर बैगन का हरा-भरा खेत और जमीन के नीचे दारू का भंडार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SASARAM: शराबबंदी वाले बिहार में जहां ढूंढों वहां शराब मिल जा रही है। घरों से लेकर गाड़ियों में तो हर रोज, हर शहर में शराब मिल जा रही है। अब जमीन के नीचे भी दारू का भंडार पाया गया है। उपर बैगन का हरा-भरा खेत तो जमीन के नीचे शराब का भंडार। वो तो गनीमत ये रही कि जमीन के नीचे दारू रखने वाले के एक दुश्मन ने पुलिस को खबर दे दी। उसके बाद पुलिस से जमीन खोद कर शराब का बड़ा भंडार खोज निकाला। 


सासाराम का मामला 

मामला सासाराम यानि रोहतास जिले में सामने आया है. रोहतास की सूर्यपुरा थाना पुलिस ने अलीगंज टोला के पास पुलिस ने सब्जी के खेत के नीचे से शराब का भंडार पकड़ा है. पास से ही एक ट्रक भी पकड़ा गया है उस पर भी काफी मात्रा में शराब लदा था. पुलिस ने शराब तो बरामद कर लिया लेकिन कारोबारी को नहीं पकड़ पायी.


शराब कारोबारी के प्रतिद्वंदी ने दी खबर

गांव के लोग बता रहे हैं कि शराब के कारोबार में लगे लोगों के बीच प्रतिद्वंदिता में पुलिस को मौका मिल गया. जिस शराब कारोबारी का माल पकड़ा गया है उसके एक दुश्मन ने पुलिस को खबर दे दिया था. हालांकि सूर्यपूरा के थानेदार मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि अलीगंज टोला में शराब का भंडार है. उसके बाद छापेमारी की गयी.


बैगन के खेत के नीच दारू का भंडार

थानेदार मनोज कुमार ने बताया कि अलीगंज टोला के शंकर चौधरी ने शराब को स्टोर करने का नायाब तरीका निकाला था. उसने जमीन के अंदर शराब की बोतलें दबा दी थीं. उसके उपर से बैगन के पौधे लगा दिये गये थे. पौधों की सिंचाई तक कर दी गयी थी. कोई उस खेत को देखकर ये नहीं कह सकता था कि उसके नीचे शराब का भंडार है. लेकिन पुलिस को पक्की खबर थी लिहाजा खेत को खोद कर शराब की बोतल निकाली गयी. वहीं शंकर चौधरी ने अपने घर के पास एक ट्रक में शराब की बोतलें भर कर रखी थीं. उस ट्रक को रावीश से ढ़क कर रखा गया था.


कारोबारी नहीं पकड़ा जा सका

पुलिस ने शराब की बड़ी खेप को बरामद तो कर लिया लेकिन कारोबारी को नहीं पकड़ पायी. सूर्यपूरा थाना पुलिस के मुताबिक बडे पैमाने पर शराब की बरामदी हुई है. इसमें 375 एमएल की 326 बोतल, 750 एमएल की 106 बोतल, जबकि 180 एमएल की 200 बोतल सहित कुल 632 बोतल विदेशी शराब बरामद की गयी है. पुलिस ने शराब कारोबारी शंकर चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. हालांकि पुलिस छापेमीर में वह पकड़ा नहीं जा सका. पुलिस कह रही है कि जल्द ही शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. 


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता