ब्रेकिंग
Bihar News : 'मैं तो 5 किलोमीटर आगे निकल गया था...', दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह ने खोले कई राज, कुंदन कृष्णन का भी लिया नाम✦Bihar News : पहले बेटी की शादी, फिर सियासी संग्राम! अनंत सिंह कब देंगे विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस का जवाब? 67 मुकदमों पर भी खोली जुबान, बोले- राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया✦Bihar News : विधायक बनने से पहले एक भी केस नहीं! अनंत सिंह का बड़ा दावा, नीरज कुमार पर साजिश का आरोप; ललन सिंह और नीतीश कुमार को लेकर भी किया बड़ा खुलासा✦BIHAR NEWS : पटना में जाम का होगा The End! डाकबंगला से रुकनपुरा तक चौड़ी होगी सड़क, 29 करोड़ होंगे खर्च✦Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में AI से होगा इलाज का रास्ता आसान! घर बैठे मिलेगी बीमारी और डॉक्टर की जानकारी, ऑनलाइन बुक होगा OPD स्लॉट✦Bihar News : 'मैं तो 5 किलोमीटर आगे निकल गया था...', दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह ने खोले कई राज, कुंदन कृष्णन का भी लिया नाम✦Bihar News : पहले बेटी की शादी, फिर सियासी संग्राम! अनंत सिंह कब देंगे विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस का जवाब? 67 मुकदमों पर भी खोली जुबान, बोले- राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया✦Bihar News : विधायक बनने से पहले एक भी केस नहीं! अनंत सिंह का बड़ा दावा, नीरज कुमार पर साजिश का आरोप; ललन सिंह और नीतीश कुमार को लेकर भी किया बड़ा खुलासा✦BIHAR NEWS : पटना में जाम का होगा The End! डाकबंगला से रुकनपुरा तक चौड़ी होगी सड़क, 29 करोड़ होंगे खर्च✦Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में AI से होगा इलाज का रास्ता आसान! घर बैठे मिलेगी बीमारी और डॉक्टर की जानकारी, ऑनलाइन बुक होगा OPD स्लॉट

शराबबंदी की जमकर उड़ाई जा रही धज्जियां, थाने के पीछे बेची जा रही अवैध शराब, वीडियो वायरल

AURANGABAD: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है लेकिन यह शराब के धंधेबाजों को रास नहीं आ रही है। शराब के धंधेबाजों का हौसला इस कदर बुलंद है कि वे थाना के पीछे ही खुल्लेआम शराब बेच रहे

शराबबंदी की जमकर उड़ाई जा रही धज्जियां, थाने के पीछे बेची जा रही अवैध शराब, वीडियो वायरल
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

AURANGABAD: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है लेकिन यह शराब के धंधेबाजों को रास नहीं आ रही है। शराब के धंधेबाजों का हौसला इस कदर बुलंद है कि वे थाना के पीछे ही खुल्लेआम शराब बेच रहे हैं और शराबबंदी कानून की जमकर धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो औरंगाबाद के बारुण थाना क्षेत्र का है। इस वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे थाना के ठीक पीछे शराब की बिक्री खुल्लेआम जारी है। भारी मात्रा में चुलाई शराब झोले में लाकर धंधेबाज यहां बेचता दिख रहा है। जो पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। 


बारूण थाना के ठीक पीछे बेची जा रही शराब 

बालू के रेत पर शराब पीने वालों की महफिल सजी है। लोग शराब गटक रहे है। अब चुलाई वाली इस तरह की गड़बड़ शराब को लोग गटकेंगे तो मौतें तो होगी ही। अवैध शराब के धंधेबाजों के कारनामों से राज्य में अब तक जहरीली शराब पीने से 51 लोग अपना जान गंवा चुके है। यही हाल रहा तो वह दिन भी दूर नहीं जब औरंगाबाद में भी जहरीली शराब से मौत का तांडव होगा और हाय तौबा मचेगी।


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 

बारूण थाना के ठीक पीछे सोन नदी में बालू की रेत पर शराब की हो रही बिक्री से साफ नजर आता है कि शराब कारोबारियों से यहां की पुलिस के बेहद मधुर संबंध हैं। शायद यही कारण है कि इन्हीं संबंधों की वजह से यहां मयखाना सजता है। यहां महफिल सजी है और पीने वाले मस्त होकर शराब पी रहे है। ऐसे में सूबे के मुखिया नीतीश कुमार जी को धंधेबाजों के साथ-साथ अपनी पुलिस पर भी नकेल कसने की जरुरत है। ऐसी नकेल कसी जाए कि धंधेबाज शराब का धंधा करना और पुलिस वाले संरक्षण देना ही भूल जाएं। 


बयान देने से बच रहे पुलिस अधिकारी 

बारूण थाने के पीछे महज 200 मीटर की दूरी पर हो रही शराब की बिक्री के संबंध में जब औरंगाबाद के एसपी कांतेश कुमार मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में एसडीपीओ से बयान ले लीजिए। जब एसडीपीओ गौतम शरण ओमी से बात की गई तो उन्होंने यह कहकर किनारा कर लिया कि वे हेडक्वार्टर में नहीं हैं बल्कि फील्ड में हैं। फील्ड से आने पर ही कुछ कहेंगे। ऐसे में पुलिस का कोई भी अधिकारी ने इस संबंध में कुछ भी बोलना उचित नहीं समझ रहे हैं। लेकिन सवाल यह है कि शराबबंदी वाले राज्य में यदि इसी तरह कानून का मजाक उड़ाया जाता रहा तो फिर इस कानून के क्या मायने रहेंगे। सोशल मीडिया पर थाने के पीछे शराब बेचे जाने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिससे शराबबंदी पर कई सवाल खड़े हो रहे है। जरूरत है इस कानून को और कड़ाई से लागू करने की ताकि शराब बेचने की गलती कोई दोबारा ना कर सके।   


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता