ब्रेकिंग
भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली

शराब माफिया को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, कई पुलिसकर्मी घायल, स्थिति तनावपूर्ण

ARRAH: इस वक्त की बड़ी ख़बर भोजपुर से आ रही है जहां शराब माफियाओं को पकड़ने गई उत्पाद विभाग और धोबहां ओपी पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया है। तो वहीं पुलिस की गाड़ी को भी उ

शराब माफिया को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, कई पुलिसकर्मी घायल, स्थिति तनावपूर्ण
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: इस वक्त की बड़ी ख़बर भोजपुर से आ रही है जहां शराब माफियाओं को पकड़ने गई उत्पाद विभाग और धोबहां ओपी पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया है। तो वहीं पुलिस की गाड़ी को भी उपद्रवियों द्वारा बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है। जिसमे पुलिस के कई जवान बुरी तरह जख्मी भी हो गए है। 


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद थाना एवं धोबहां ओपी थाना की पुलिस धोबहां ओपी क्षेत्र के बेहरा गांव में संयुक्त रूप से अवैध शराब माफियाओं की धरपकड़ के लिए छापेमारी करने गई थी, जिस दौरान पुलिस बल ने चार शराब माफियाओं को हिरासत में भी लिया लिया था। पुलिस द्वारा पकड़े गए शराब माफियाओं के गिरफ्तारी की भनक जैसे ही ग्रामीणों को लगी  उसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए और आक्रोशित होकर पुलिस बल पर पथराव करने लगे जिसमें कई पुलिसकर्मी बुरी तरह जख्मी भी हो गए हैं। 


बताते चलें कि इस दौरान पुलिस टीम की गाड़ी भी उग्र ग्रामीणों द्वारा बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पथराव के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया और अंधेरे के कारण पुलिस अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे उसके बाद ग्रामीणों की भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर हिरासत में लिए गए शराब माफियाओं को छुड़ा कर अपने साथ ले गए। फिलहाल इस घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और घटनास्थल पर आरा पुलिस मुख्यालय से भारी पुलिस बल को भेजा गया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH

FirstBihar संवाददाता