ब्रेकिंग
जेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरजेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटर

समस्तीपुर में पुजारी की हत्या, मंदिर में लाश मिलने से सनसनी

SAMASTIPUR : समस्तीपुर से इस वक्त एक सनसनीखेज घटना सामने आ रही है जहां हनुमान मंदिर में ही एक पुजारी की हत्या कर दी गई है. सुबह जब पूजा करने स्थानीय लोग मंदिर पहुंचे तो मंदिर के बर

समस्तीपुर में पुजारी की हत्या, मंदिर में लाश मिलने से सनसनी
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR : समस्तीपुर से इस वक्त एक सनसनीखेज घटना सामने आ रही है जहां हनुमान मंदिर में ही एक पुजारी की हत्या कर दी गई है. सुबह जब पूजा करने स्थानीय लोग मंदिर पहुंचे तो मंदिर के बरामदे पर ही पुजारी सुरेंद्र कुमार राय की डेडबॉडी पड़ी हुई थी. मृतक के मुंह से खून निकल रहा था और आसपास में भी काफी खून पसरा हुआ था. पुजारी के चेहरे और गले पर चोट के निशान थे जिससे आशंका जताई जा रही है कि मारपीट और गला दबाकर उसकी हत्या की गई है.


मामला समस्तीपुर के मुफ्फसिल थाना के मोहनपुर नक्कूस्थान हनुमान मंदिर का है. मृतक पुजारी सुरेंद्र राय मोहनपुर के ही रहने वाले थे और रात में मंदिर में ही बने एक कमरे में सोते थे. बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम जमीन विवाद को लेकर उनके भतीजे अनिल राय से झगड़ा हुआ था. इसलिए परिजन यह आशंका जता रहे है कि भतीजे ने ही उनकी हत्या कर दी है. 


हालांकि पुलिस ने आरोपी अनिल राय को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस फिलहाल मौत की सही वजह और हत्या के कारण का पता लगाने में जुटी हुई है. जानकारी के मुताबिक मृतक पुजारी ने अपने हिस्से की कुछ जमीन बेचकर मंदिर निर्माण में काफी पैसा लगाया था. पुजारी की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Shankar

FirstBihar संवाददाता