ब्रेकिंग
लुप्त हो रहे गिद्धों को बचाने के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, यहां बनेगा देश का 9वां गिद्ध संरक्षण केंद्र✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान✦बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए 3 बच्चे, 3 साल के मासूम की मौत, दो घायल✦जयराम रमेश का CEC पर तीखा हमला, कहा..ज्ञानेश कुमार को अब कोई नहीं बचा सकता✦लुप्त हो रहे गिद्धों को बचाने के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, यहां बनेगा देश का 9वां गिद्ध संरक्षण केंद्र✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान✦बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए 3 बच्चे, 3 साल के मासूम की मौत, दो घायल✦जयराम रमेश का CEC पर तीखा हमला, कहा..ज्ञानेश कुमार को अब कोई नहीं बचा सकता

बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी, मिथिला एक्सप्रेस से बड़ी खेप बरामद, पकड़ी गईं चार नाबालिग लड़कियां

बिहार के पूर्वी चंपारण में सुगौली रेल जीआरपी पुलिस ने मिथिला एक्सप्रेस की जनरल बोगी से 42.9 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब बरामद की है। शराब तीन पिट्ठू बैग और एक झोले में रखी गई थी। मामले में चार नाबालिग लड़कियों को पकड़ा गया है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: शराबबंदी वाले बिहार में माफिया शराब की तस्करी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में ट्रेन से शराब तस्करी का मामला सामने आया है। रेल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मिथिला एक्सप्रेस की जनरल बोगी से 42.9 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब बरामद की है। 



इस मामले में चार नाबालिग लड़कियों को पकड़ा गया है। शराब तीन पिट्ठू बैग और एक झोले में रखी गई थी। सुगौली रेल जीआरपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ट्रेन में जांच के दौरान यह कार्रवाई की। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है।



जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 13022 मिथिला एक्सप्रेस की जनरल बोगी में रेल पुलिस तलाशी अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को तीन पिट्ठू बैग और एक झोले से कुल 42.9 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब मिली। मामले में चार नाबालिग लड़कियों को पकड़ा गया है। 



सुगौली रेल जीआरपी थानाध्यक्ष विजय कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और नाबालिगों से संबंधित नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता