ब्रेकिंग
डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान✦बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए 3 बच्चे, 3 साल के मासूम की मौत, दो घायल✦जयराम रमेश का CEC पर तीखा हमला, कहा..ज्ञानेश कुमार को अब कोई नहीं बचा सकता✦ ‘छेड़खानी करने वाले का हाथ काटकर लाओ, 2 लाख रुपये इनाम दूंगा’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का विवादित बयान ✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान✦बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए 3 बच्चे, 3 साल के मासूम की मौत, दो घायल✦जयराम रमेश का CEC पर तीखा हमला, कहा..ज्ञानेश कुमार को अब कोई नहीं बचा सकता✦ ‘छेड़खानी करने वाले का हाथ काटकर लाओ, 2 लाख रुपये इनाम दूंगा’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का विवादित बयान

उधार के 2 हजार रुपये मांगने गए व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत, नाले के किनारे मिला शव

Bihar News: गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के पेटभरिया गांव में 2 हजार रुपये उधार मांगने गए 55 वर्षीय सेराजुल साह का शव नाले के किनारे मिला। परिजनों ने रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद और मारपीट का आरोप लगाया है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: गोपालगंज में महज 2 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर एक 55 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। कुचायकोट थाना क्षेत्र के पेटभरिया गांव में रविवार सुबह नाले के किनारे व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। 



मृतक की पहचान विशंभरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर जीवधर गांव निवासी सेराजुल साह के रूप में हुई है। परिजनों की ओर से रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद और मारपीट का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि, घटना की वास्तविक वजह और मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।



जानकारी के मुताबिक, सेराजुल साह ने इन्ताज़ हजाम को 2 हजार रुपये उधार दिए थे। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम वह अपने रुपये वापस मांगने गए थे, जहां दोनों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि रुपये मांगकर घर लौटने के दौरान रास्ते में सेराजुल साह को घेर लिया गया और उनके साथ मारपीट की गई। 



इसी दौरान उनकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। इसके बाद रविवार सुबह पेटभरिया गांव के पास नाले के किनारे उनका शव मिलने की सूचना सामने आई। स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान होने के बाद रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद की चर्चा तेज हो गई है।



फिलहाल, इस मामले में घटना की परिस्थितियों, मारपीट के आरोप और मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई और जांच से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता