ब्रेकिंग
भारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में गांजा जब्त, दिल्ली के 3 तस्कर गिरफ्तार; नकदी और मोबाइल भी बरामदमंजू हत्याकांड में बड़ा खुलासा, छह वर्षीय बेटे आर्यन का शव बरामद; मुख्य आरोपी गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में बेटियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 7 महीने में अपहरण के 343 केस; हर 15 घंटे में एक FIRबिहार से यूपी का सफर होगा आसान! जल्द शुरू होगा नया फोरलेन हाईवे, इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहितबिहार के इन NH पर सफर हुआ महंगा, टोल प्लाजा पर सभी वाहनों की दरों में बड़ी बढ़ोतरीभारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में गांजा जब्त, दिल्ली के 3 तस्कर गिरफ्तार; नकदी और मोबाइल भी बरामदमंजू हत्याकांड में बड़ा खुलासा, छह वर्षीय बेटे आर्यन का शव बरामद; मुख्य आरोपी गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में बेटियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 7 महीने में अपहरण के 343 केस; हर 15 घंटे में एक FIRबिहार से यूपी का सफर होगा आसान! जल्द शुरू होगा नया फोरलेन हाईवे, इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहितबिहार के इन NH पर सफर हुआ महंगा, टोल प्लाजा पर सभी वाहनों की दरों में बड़ी बढ़ोतरी

समस्तीपुर SHO हत्याकांड: एक और आरोपी हैदराबाद से अरेस्ट, अबतक 6 अभियुक्त गिरफ्तार

SAMASTIPUR: मोहनपुर एसएचओ नंद किशोर यादव हत्याकांड में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। एसआईटी की टीम ने हत्याकांड के एक और आरोपी पिंटू को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। समस्तीपुर ए

समस्तीपुर SHO हत्याकांड: एक और आरोपी हैदराबाद से अरेस्ट, अबतक 6 अभियुक्त गिरफ्तार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: मोहनपुर एसएचओ नंद किशोर यादव हत्याकांड में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। एसआईटी की टीम ने हत्याकांड के एक और आरोपी पिंटू को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी ने इसकी पुष्टि की है। दारोगा हत्याकांड में पुलिस अबतक 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चुकी है।


दरअसल, बीते 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन सुबह सवेरे समस्तीपुर के शहबाजपुर में पशु तस्करों ने छापेमारी करने पहुंचे मोहनपुर ओपी के थाना प्रभारी नंदकिशोर यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। एसएचओ नंदकिशोर की हत्या को लेकर सरकार की खूब फजीहत हुई थी और विरोधी दल लगातार इस बात को कह रहे थे कि बिहार में गुंडों की सरकार चल रही है।सरकार की भारी फजीहत के बाद पुलिस ने इस हत्याकांड को चुनौती के रूप में लिया। 


घटना के उद्भेदन के लिए 3 डीएसपी और 10 दारोगा के नेतृत्व में 3 एसआईटी का गठन किया गया था। टीम ने 5 दिन के भीतर 32 लोगों के पशु तस्कर गिरोह में से 4 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उसके बाद पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस ने एसएचओ हत्याकांड के एक और मुख्य आरोपी पिंटू को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता