ब्रेकिंग
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा: राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई लोग घायल✦मानहानि केस में राहुल गांधी को बड़ी राहत, MP/MLA कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला✦मल्लिकार्जुन खरगे के बचाव में उतरी RJD, लालू-तेजस्वी के खास ने कहा- उन्हें किसी से माफी मांगने की जरूरत नहीं✦दिल्ली-हावड़ा रूट पर बड़ा फेरबदल: पटना जंक्शन नहीं आएंगी ये ट्रेनें, झटपट चेक कर लें नया रूट वरना छूट जाएगी गाड़ी✦अनंत सिंह के निष्कासन पर बढ़ा विवाद, कोर्ट जाने की तैयारी में समर्थक; JDU के फैसले को देंगे चुनौती✦पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा: राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई लोग घायल✦मानहानि केस में राहुल गांधी को बड़ी राहत, MP/MLA कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला✦मल्लिकार्जुन खरगे के बचाव में उतरी RJD, लालू-तेजस्वी के खास ने कहा- उन्हें किसी से माफी मांगने की जरूरत नहीं✦दिल्ली-हावड़ा रूट पर बड़ा फेरबदल: पटना जंक्शन नहीं आएंगी ये ट्रेनें, झटपट चेक कर लें नया रूट वरना छूट जाएगी गाड़ी✦अनंत सिंह के निष्कासन पर बढ़ा विवाद, कोर्ट जाने की तैयारी में समर्थक; JDU के फैसले को देंगे चुनौती

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, नकाबपोश बदमाशों ने युवक को ओवरटेक कर मारी गोली; हालत नाजुक

Bihar Crime News: बिहार के पूर्णिया में नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने 23 वर्षीय राजेश कुमार को ओवरटेक कर गोली मार दी। पेट में गोली लगने से युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल का इलाज पूर्णिया जीएमसीएच में चल रहा है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत धरहरा जमुनिया गांव के पास रविवार देर शाम बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने 23 वर्षीय युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पेट में गोली लगने से युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका इलाज पूर्णिया जीएमसीएच में चल रहा है।




घायल की पहचान सरसी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर बालू टोल निवासी कृष्ण यादव के पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, राजेश अपने एक दोस्त के साथ घर से करीब तीन किलोमीटर दूर काली स्थान बाजार सब्जी खरीदने गया था। खरीदारी के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। 




इसी दौरान धरहरा जमुनिया गांव के पास पीछे से बाइक पर आए नकाबपोश अपराधियों ने उन पर गोली चलाई, लेकिन निशाना चूक गया। आरोप है कि हमलावरों ने आगे बढ़कर उनकी बाइक को ओवरटेक किया और सामने से राजेश के पेट में गोली मार दी। 




गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा, जबकि उसका दोस्त भी दहशत और धक्के से बेहोश होकर नीचे गिर गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में जीएमसीएच पहुंचाया गया। पुलिस मामले की छानबीन और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जुटी है। गोलीबारी के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हुई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता