ब्रेकिंग
मल्लिकार्जुन खरगे के बचाव में उतरी RJD, लालू-तेजस्वी के खास ने कहा- उन्हें किसी से माफी मांगने की जरूरत नहीं✦दिल्ली-हावड़ा रूट पर बड़ा फेरबदल: पटना जंक्शन नहीं आएंगी ये ट्रेनें, झटपट चेक कर लें नया रूट वरना छूट जाएगी गाड़ी✦अनंत सिंह के निष्कासन पर बढ़ा विवाद, कोर्ट जाने की तैयारी में समर्थक; JDU के फैसले को देंगे चुनौती✦JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी को इस अहम पद से हटाया गया; राज्य मंत्री का दर्जा भी छीना✦शादी के नाम पर फर्जीवाड़ा! दूसरे राज्यों से बुलाए जा रहे दूल्हे, 4 महीने में सामने आए 3 बड़े मामले✦मल्लिकार्जुन खरगे के बचाव में उतरी RJD, लालू-तेजस्वी के खास ने कहा- उन्हें किसी से माफी मांगने की जरूरत नहीं✦दिल्ली-हावड़ा रूट पर बड़ा फेरबदल: पटना जंक्शन नहीं आएंगी ये ट्रेनें, झटपट चेक कर लें नया रूट वरना छूट जाएगी गाड़ी✦अनंत सिंह के निष्कासन पर बढ़ा विवाद, कोर्ट जाने की तैयारी में समर्थक; JDU के फैसले को देंगे चुनौती✦JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी को इस अहम पद से हटाया गया; राज्य मंत्री का दर्जा भी छीना✦शादी के नाम पर फर्जीवाड़ा! दूसरे राज्यों से बुलाए जा रहे दूल्हे, 4 महीने में सामने आए 3 बड़े मामले

इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत: नौ महीने पहले कोर्ट में रचाई थी शादी, अब जिंदा जला दिया

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल में इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया। नौ महीने पहले कोर्ट मैरिज करने वाली 21 वर्षीय दामिनी कुमारी की आग से झुलसने के बाद मौत हो गई। पति पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का आरोप है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां मुजफ्फरपुर की रहने वाली 21 साल की एक महिला की आग से झुलसने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई है। महिला के पति पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का गंभीर आरोप लगा है। 




मृतका की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के गरुअल निवासी राजकुमार मंडल की पुत्री दामिनी कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दामिनी और सुपौल जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र के लौकहा वार्ड 3 निवासी किन्नू साह के पुत्र संजीव कुमार साह की मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। दोनों के बीच प्यार हुआ और करीब 9 महीने पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। 




बताया जा रहा है कि बाद में दोनों के बीच विवाद हुआ और तलाक के कागजात पर हस्ताक्षर कराने के बहाने दामिनी को बुलाया गया था। आरोप है कि इसके बाद उसे लालमनपट्टी नहर के पास एक सुनसान जगह पर ले जाया गया और पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई। शनिवार 24 अक्टूबर 2026 की देर रात दामिनी आग से झुलसी हालत में किसी तरह पास के गांव पहुंची। 





उसे इस हालत में देखकर ग्रामीणों ने मदद की और पुलिस के साथ एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल, सुपौल ले जाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मौत से पहले दामिनी ने अपने बयान में पति पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का आरोप लगाया जिसका वीडियो भी सामने आया है घटना की सूचना मिलते ही जिले के रतनपुर और भपटियाही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।





25 अक्टूबर 2026 को फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी घटनास्थल पर पहुँची और साक्ष्य भी जुटाए हैं। वहीं, जिले के वीरपुर एसडीपीओ पवन कुमार के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में लेने की भी जानकारी दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आखिर इस घटना के पीछे की असली वजह क्या है और महिला के साथ उस रात क्या हुआ था, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता