ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

थाने में दारोगा जी ने की शराब पार्टी, एकदम चिल्ड पानी में बनाया पैग ! आगबबूला एसपी ने किया सस्पेंड

PATNA : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है. लेकिन जिसके कंधों पर शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने की जिम्मेदारी है, वही लोग थाने में बैठ कर शराब के मजे ले रहे हैं. वर्दी

थाने में दारोगा जी ने की शराब पार्टी, एकदम चिल्ड पानी में बनाया पैग ! आगबबूला एसपी ने किया सस्पेंड
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है. लेकिन जिसके कंधों पर शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने की जिम्मेदारी है, वही लोग थाने में बैठ कर शराब के मजे ले रहे हैं. वर्दी में बैठे दारोगा जी एकदम चिल्ड पानी में पैग बनाकर शराब का स्वाद चख रहे हैं और वीडियोग्राफी भी करा रहे हैं. ये सब सुनकर आपको अजीब लग रहा होगा लेकिन ये सच है. दरअसल एक शराबी दारोगा का नशा तब उतर गया जब एसपी साहब ने उसे सस्पेंड कर दिया. आइये जानते हैं शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाने वाले इस दारोगा के बारे में...


मामला बिहार के समस्तीपुर जिले का है. जहां बिथान थाना में पोस्टेड एक दारोगा अवधेश सिंह को समस्तीपुर एसपी विकास बर्मन ने सस्पेंड कर दिया है. दरअसल पूरा मामला ये है कि शराब पीते हुए दारोगा अवधेश सिंह की तस्वीर सामने आई थी. वायरल तस्वीर में दारोगा अवधेश सिंह ऑन ड्यूटी थाने में बैठ कर शराब पीते हुए नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर के सामने आने के बाद ये सवाल उठता है कि बिहार सरकार ने इसे रोकने की जिम्मेदारी जिस पुलिस को दी है अगर वह खुद इसमें डूब जाए तो फिर कैसे सरकार के द्वारा बनाए गए कानून को लागू किया जाएगा.


बिथान थाना में पोस्टेड दारोगा अवधेश सिंह को लेकर ये खबर भी सामने आई है कि इनका एक और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हुआ था. इस वीडियो में वह छेड़खानी के आरोप में पकड़े गए 3 लड़कों की बेरहमी से पिटाई करते हुए नजर आये थे. इस मामले में समस्तीपुर पुलिस के कप्तान विकास वर्मन ने जांच का आदेश रोसड़ा एसडीपीओ को दिया था.


इस मामले में जांच रिपोर्ट आने से पहले ही दारोगा अवधेश सिंह का एक और कारनामा सामने आ गया. एक फोटो वायरल हुई जिसमें दारोगा जी ऑन ड्यूटी वर्दी में शराब के मजे लेते हुए नजर आ रहे हैं. फर्स्ट बिहार झारखंड न्यूज़ चैनल को समस्तीपुर के एसपी तेज तर्रार आईपीएस अफसर विकास बर्मन ने बताया कि उन्होंने सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी दारोगा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. उन्होंने ये भी बताया कि इस मामले में रोसड़ा के डीएसपी को जांच करने का आदेश दिया गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपी दारोगा के ऊपर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

टैग्स