ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

समस्तीपुर: चलती ट्रेन में TOILET से संदिग्ध हालत में मिला शव, रेल यात्रियों में हड़कंप

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में एक सवारी गाड़ी के TOILET से संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति की लाश मिलने से रेल यात्रियों में हड़कंप मच गया। कटिहार से समस्तीपुर पहुंची ट्रेन के डी15 नंब

समस्तीपुर: चलती ट्रेन में TOILET से संदिग्ध हालत में मिला शव, रेल यात्रियों में हड़कंप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में एक सवारी गाड़ी के TOILET से संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति की लाश मिलने से रेल यात्रियों में हड़कंप मच गया। कटिहार से समस्तीपुर पहुंची ट्रेन के डी15 नंबर बोगी के शौचालय से मिले शव को आरपीएफ और जीआरपी ने जब्त किया और उसे  पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। 


बताया जाता है कि कटिहार-समस्तीपुर सवारी गाड़ी समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर आकर रुकी थी। ट्रेन को वाशिंग फीट में भेजे जाने से पहले रेलवे कर्मियों ने बोगी की जांच कर रहे थे। तभी बोगी नंबर D15 के शौचालय में पड़े एक व्यक्ति की लाश पर उनकी नजर गयी। जिसके बाद रेलवे कर्मी ने स्टेशन प्रबंधन को इसकी सूचना दी। 


बाद में स्टेशन प्रबंधन ने मामले की जानकारी आरपीएफ और जीआरपी को दी। रेलवे कर्मी की सूचना पर आरपीएफ ने रेलवे हॉस्पिटल को सूचना देकर मेडिकल टीम को बुलाया। मेडिकल टीम ने यात्री को देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा बनाने की कार्रवाई शुरू की। 


रेल थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह व‌ आरपीएफ इंस्पेक्टर बीपी वर्मा ने बताया कि शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजकर शव को जब्त कर पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है। मृतक के पास पहचान से संबंधित कोई कागजात नहीं रहने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। 


इस घटना को लेकर जीआरपी थाने में एक यूडी केस दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृतक की लाश को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। शव की पहचान हो जाने पर उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा। यदि 70 घंटे बाद भी परिजन नहीं आते हैं तो पुलिस प्रशासन के द्वारा शव का अंतिम संस्कार कराया जाएगा।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता