ब्रेकिंग
पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगपटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग

समस्तीपुर की ग्रामीण बैंक में 9 लाख की लूट, 4 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

SAMSTIPUR : बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। उनके अंदर से पुलिस प्रसाशन का डर कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन होगा जिस दिन कसी न किसी जिले से अपर

समस्तीपुर की ग्रामीण बैंक में 9 लाख की लूट, 4 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAMSTIPUR : बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए हैं।  उनके अंदर से पुलिस प्रसाशन का डर कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन होगा जिस दिन कसी न किसी जिले से अपराधियों के काले कारनामे निकल कर सामने न आती हो। इस कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के समस्तीपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक बैंक के अंदर लूट - पाट की घटना को अंजाम दिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के  राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर शंकर चौक स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के चाँदचौर शाखा में दिनदहाड़े भीषण लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। बुधवार को बैंक खुलते ही चार बदमाशों ने बैंक में घुसकर लगभग 9 लाख 45 हजार रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया है। ये चारों लुटरे दो अलग-अलग बाइक पर सवार होकर आए थे। इन सभी को उम्र 20 से 25 साल बताई जा रही है। घटना की सूचना पर उजियारपुर पुलिस व दलसिंहसराय के डीएसपी दिनेश पांडे मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए हैं।


वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है। दलसिंहसराय डीएसपी दिनेश पांडेय घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए हैं। पुलिस के अनुसार बुधवार की सुबह लगभग साढ़े 10 बजे बाइक सवार चार बदमाश बैंक में पहुंचकर बैंक कर्मियों को पिस्टल के बल पर बंधक बना लिया। फिर रुपये लूटकर सभी अपराधी मुसरीघरारी की ओर फ़रार हो गए। एनएच 28 पर दिन दहाड़े हुई बैंक लूट की घटना से हड़कंप मच गया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता