ब्रेकिंग
BIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांट

युवक की मिली जली हुई लाश, इलाके में सनसनी

SAMASTIPUR: एक सुनसान जगह पर स्थित तालाब किनारे एक युवक की लाश को जलते हुए अवस्था में देखकर इलाके में सनसनी फैल गई. युवक की उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है जिसकी पहचान अबतक नह

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

SAMASTIPUR: एक सुनसान जगह पर स्थित तालाब किनारे एक युवक की लाश को जलते हुए अवस्था में देखकर इलाके में सनसनी फैल गई. युवक की उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है जिसकी पहचान अबतक नहीं हो पाई है. यह मामला समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के परतापुर गांव की है. 

ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

स्थानीय लोगों की सूचना पर कल्याणपुर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है. जिस समय लोगों की नजर इस अधजली लाश पर पड़ी उसके गले के पास आग की लपटें निकल रही थी. शव के बगल में ही एक झाड़ी में उसके गले का मोती का माला भी लटका हुआ मिला है. यह पता नहीं चल पाया है कि आखिरकार घनी आबादी वाले परतापुर गांव के पास में जलती हुई यह लाश किसकी है.

शव की नहीं हो सकी पहचान

समस्तीपुर के एसपी विकास वर्मन ने बताया कि युवक की पहचान नहीं हो पाई है. आशंका है कि शायद युवक ने घरेलू कलह वगैरह में जहर खाकर या दूसरी तरीके से आत्महत्या कर ली हो और पुलिस से मामला छुपाने के उद्देश्य से उसके परिजनों ने इसे यूं ही जला दिया हो. जले शव को पुलिस ने जप्त कर लिया है और उसकी पोस्टमार्टम कराने और शिनाख्त की कोशिश की जा रही है. 



टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता