ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

समस्तीपुर में विवाहिता की हत्या, दहेज के लिए जान से मारने का आरोप

SAMASTIPUR : इस वक़्त एक ताजा मामला समस्तीपुर जिले से सामने आ रहा है, जहां संदेहास्पद स्थिति में एक विवाहिता की मौत हो गई है. महिला की मौत के बाद उसके परिजनों ने ससुराल व

समस्तीपुर में विवाहिता की हत्या, दहेज के लिए जान से मारने का आरोप
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR :  इस वक़्त एक ताजा मामला समस्तीपुर जिले से सामने आ रहा है, जहां संदेहास्पद स्थिति में एक विवाहिता की मौत हो गई है. महिला की मौत के बाद उसके परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


घटना समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना इलाके की है, जहां टारा धमनगांव में एक विवाहिता की संदेहास्पद मौत की घटना सामने आई है. मृतक महिला के  के पिता का कहना है कि दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या की गई है. इससे पहले भी ससुरालवालों ने एक चार चक्का की गाड़ी की मांग की थी. गाड़ी दिए जाने के बावजूद भी फिर से एक नई गाड़ी देने की मांग करने लगे.


लड़की के पिता ने आगे कहा कि पहले भी उनकी बेटी को जहर देने की भी कोशिश की गई थी. आखिरकार उन्होंने उनकी बच्ची को मार डाला. इस घटना की सूचना मिलते ही मृतक महिला के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. 


इधर घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. उन्होंने मृतक महिला की डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेजा है. पटोरी के थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार का कहना है कि आरोपी ससुरालवालों की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता