ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

समस्तीपुर में सरेआम मर्डर, अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भूना

SAMASTIPUR : समस्तीपुर में छठ पर्व की धूम के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया. इस घटना में एक शख्स को गोलियों से भूनकर उसकी हत्या कर दी गई है. जिले में एक तरफ जहां लोग छठ पूज

समस्तीपुर में सरेआम मर्डर, अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भूना
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR : समस्तीपुर में छठ पर्व की धूम के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया. इस घटना में एक शख्स को गोलियों से भूनकर उसकी हत्या कर दी गई है. जिले में एक तरफ जहां लोग छठ पूजा में लीन थे, घाटों पर डीजे और पटाखों की धुन गूंज रही थी. इसी बीच मुफ्फसिल थाना इलाके के बिशनपुर में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान विकास कुमार उर्फ डुगडुगी के तौर पर हुई है. 


बताया जा रहा कि मृतक विकास कुमार अपने घर से निकलकर विशनपुर चौक पर पटाखा लेने जा रहा था. इसी बीच उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई. खून से लथपथ उसका शव बीच सड़क पर ही पड़ा रहा. पटाखे और डीजे की आवाज के सामने गोली की आवाज दब गई. बाद में परिजनों को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली उन्होंने पुलिस को सूचना दी. 


पुलिस मामले की जांच में जुटी

जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया. घटना स्थल से पुलिस ने कारतूस के 12 खोखे बरामद किए हैं. मृतक के परिजनों ने पंचायत के मुखिया के पति मृत्युंजय ठाकुर पर हत्या का आरोप लगाया है. मृतक का भी पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. हालांकि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता