ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

समस्तीपुर में कारोबारी की गोली मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा

SAMASTIPUR : अनलॉक वन के पहले फेज के दौरान समस्तीपुर में क्राइम का ग्राफ अचानक बढ़ गया ह. ।दो दिन पहले ही कल्याणपुर में हुए डबल मर्डर की गुत्थी अभी पुलिस सुलझा भी नही पाई कि गु

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SAMASTIPUR : अनलॉक वन के पहले फेज के दौरान समस्तीपुर में क्राइम का ग्राफ अचानक बढ़ गया ह. ।दो दिन पहले ही कल्याणपुर में हुए डबल मर्डर की गुत्थी अभी पुलिस सुलझा भी नही पाई कि गुरुवार की रात अपराधियों ने पुलिस को चैलेंज करते हुए कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी. 

मामला हसनपुर थाना इलाके के हसनपुर बाजार स्थित हाई स्कूल के पास की है. जहां अपराधियों ने पान मसाला और ठंडा कारोबारी राम लखन चौधरी को गोली मारकर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि  राम लखन चौधरी गुरुवार की रात दुकान बंद कर अपने बेटे सोनू के साथ घर लौट रहे थे. 

तभी  हाई स्कूल के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनके सीने में गोली मार दी और फरार हो गए.  गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कारोबारी को अस्पताल पहुंचाया,  जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. कारोबारी की  हत्या की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में स्थानीय लोग और कारोबारी मौके पर जुट गए और घटना के विरोध में हंगामा और प्रदर्शन करने लगे. जिसके बाद मौके पर पहुंचे हसनपुर थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी  ने लोगों को समझा- बुझा कर लाश को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता