ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

समस्तीपुर में एक लड़की का मर्डर, अपराधियों ने नुकीले हथियार से फोड़ी आंख, रेप की आशंका

SAMASTIPUR : बिहार में बढ़ते अपराध को रोकने में पुलिस पूरी तरफ फेल साबित हो रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है समस्तीपुर से जहां अपराधियों ने एक नाबालिग लड़की का मर्डर कर

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR : बिहार में बढ़ते अपराध को रोकने में पुलिस पूरी तरफ फेल साबित हो रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है समस्तीपुर से जहां अपराधियों ने एक नाबालिग लड़की का मर्डर कर दिया. बदमाशों ने किसी नुकीले हथियार से लड़की ने की दोनों आंख फोड़ दी. स्थानीय लोगों ने रेप की आशंका जताई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात जिले के बंगड़ा थाना इलाके की है. जहां रहीमाबाद पंचायत के मुर्गियाचक मलकाना पोखर के पास एक लड़की की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. लड़की के दोनों आंख किसी नुकीले हथियार से बदमाशों ने फोड़ दी है. आशंका जताई जा रही है कि लड़की के साथ रेप कर उसके साथ दरिंदगी की ये हरकत की गई है.


लड़की की लाश मिलने की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है. मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा है. वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. थानेदार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा. फ़िलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता