ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

समस्तीपुर में दिनदहाड़े किशोर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

SAMASTIPUR: समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में दिनदहाड़े 15 साल के किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का र

समस्तीपुर में दिनदहाड़े किशोर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में दिनदहाड़े 15 साल के किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मृतक के पिता ने बताया कि गांव में दो गुटों के बीच चल रहे वर्चस्व की लड़ाई में किशोर की हत्या की गयी है। 


मृतक छठी क्लास तक पढ़ाई करने के बाद गांव में ही किसानी के काम में पिता का हाथ बटाता था। दोपहर में जब खेत से पटवन कर किशोर पिंटू खाना खाने घर जा रहा था तभी इसी बीच गांव के ही कुछ लड़के घर आकर पिंटू को साथ  लेकर गए और घर से कुछ दूरी पर एक बगीचे में ले जाकर पहले बाइक से उसे धक्का देकर गिरा दिया और फिर पेट में सटाकर गोली मार दी। 


मृतक के पिता रामबाबू राय ने बताया कि गांव में दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। इनका बेटा पिंटू कुमार दोनों पक्षों से बात किया करता था। इसी से एक गुट के 3-4 लड़कों ने मिलकर उनके बेटे की हत्या कर दी। सभी आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। जिनका नाम पुलिस को पिता ने बताया है। गोली लगने के बाद घायल पिंटू को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर किशोर की हत्या की गई है। पेट में और हाथ में गोली लगी हुई है। हाथ में बारूद के अंश मिले हैं। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। वही मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता