ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

समस्तीपुर में अपराधियों का तांडव, दो सगे भाईयों को मारी गोली, दोनों की हालत नाजुक

SAMASTIPUR: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। इस बार अपराधियों ने समस्तीपुर में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां कल्याणपुर थाना क्षेत्र में दो सगे भाईयों को गोली मा

समस्तीपुर में अपराधियों का तांडव, दो सगे भाईयों को मारी गोली, दोनों की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। इस बार अपराधियों ने समस्तीपुर में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां कल्याणपुर थाना क्षेत्र में दो सगे  भाईयों को गोली मारी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। 


समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी ने बताया कि घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र में की है जहां दो सगे भाइयों को गोली मारी गयी है। दोनों को बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि लकड़ी कारोबारी राज कुमार की हत्या के उद्धेश्य से बाइक पर सवार 3 अपराधी पहुंचे थे। अपराधियों ने राज कुमार को गोली मारी जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। 


वही राज कुमार को बचाने पहुंचे दूसरे भाई सुखलाल सिंह को भी अपराधियों ने गोली मार दी। गोली लगने से घायल दोनों भाइयों को मां जानकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। 


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता